रात की सब्जी के साथ बनाएं राजस्थान की पारंपरिक खोबा रोटी, देसी स्वाद और कुरकुरापन याद दिलाएगा बचपन के दिन

Khoba Roti Recipe: अगर आप सब्जी के साथ रोज-रोज गेहूं की सादी रोटी खाकर बोर हो गए हैं, तो आपको राजस्थानी रोटी की यह खास रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसका देसी और पारंपरिक स्वाद इतना लाजवाब होता है कि पहली ही बाइट में आपको पुराने दिनों और गांव की रसोई की याद आने लगेगी.  

Khoba Roti Recipe

पहली ही बाइट में आपको पुराने दिनों और गांव की रसोई की याद आने लगेगी. Image Credit- News24

Khoba Roti Recipe in Hindi: राजस्थान के व्यंजन अपनी सादगी और देसी स्वाद के लिए जाने जाते हैं. यहां की हर डिश की देसी खासियत, बनाने का तरीका और उसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले बहुत ही पारंपरिक हैं. यहां की सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि रोटी भी देसी स्टाइल में तैयार की जाती है, जिसे राजस्थान के व्यंजनों के साथ सर्व किया जाता है. इस रोटी को राजस्थान में खोबा के नाम से जाना जाता है. यह रोटी देखने में भले ही नॉर्मल लगे, लेकिन इसका स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने के बाद बचपन के दिन याद आ जाते हैं. गेहूं के आटे, देसी घी और हाथों से बनाए गए खास डिजाइन की वजह से खोबा रोटी राजस्थान के गांवों में खास तौर पर पसंद की जाती है. अगर आप चाहें तो इसे डिनर में तैयार कर सकते हैं, जिसकी रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान की पारंपरिक खोबा की रेसिपी | Rajasthani Khoba Roti Recipe in Hindi

सामग्री

  • गेहूं का आटा- 3 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • देसी घी- 3 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले एक परात में गेहूं का आटा निकाल लें और नमक डालकर मिलाएं. अब धीरे-धीरे पानी डालें और आटे को थोड़ा सख्त गूंथ लें.
  • अब आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. 10 मिनट बाद आटे की लोई तैयार करें और हाथों से हल्का चपटा करके बेलन पर रख दें.
  • इसके बाद अंगुलियों से रोटी पर हल्के-हल्के दबाव देकर छोटे-छोटे गड्ढे करें. आपको चकला इस्तेमाल नहीं करना है. यही इस रोटी की खासियत है, जिसे हाथों से बनाया जाता है.
  • अब तवे को गैस पर गर्म करने के लिए रखें और हल्की आंच पर रोटी को सेंक लें. दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंकने के बाद एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से देसी घी लगाकर सर्व करें. 

कुकिंग टिप

खोबा रोटी को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं. ऐसा करने से यह अंदर तक अच्छी तरह से पक जाती है और स्वाद भी दोगुना बढ़ जाता है. स्वाद को बढ़ाने के लिए मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ