ब्रेकफास्ट में बच्चों को दें सरप्राइज, सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें मूंग दाल के अप्पे, स्वाद ऐसा चुटकियों में हो जाएंगे खत्म

Moong Dal Appe Recipe: अपने बच्चे को सुबह-सुबह मूंग की दाल के गरमा-गरम अप्पे बनाकर दें. यह नाश्ता ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है क्योंकि स्टीम में तैयार होने की वजह से तेल बिल्कुल ना के बराबर लगता है.

appe recipe

यह नाश्ता ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है.

Moong Dal Appe Kaise Banaye: सुबह का नाश्ता अगर अच्छा हो तो पूरे दिन भूख का एहसास कम होता है. इसलिए ज्यादातर महिलाएं अपने बच्चों को कुछ ना कुछ हेल्दी बनाकर देती हैं. हालांकि, कई बार हमारे समझ में नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो बच्चे बहुत ही शौक से खाएं और पूरी प्लेट झटपट साफ कर दें. अगर आप भी ऐसी डिश तलाश रहे हैं तो आपके लिए मूंग की दाल के अप्पे बेस्ट हो सकते हैं. बता दें मूंग की दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इससे दिनभर भूख लगने का एहसास कम होता है और बच्चा बाहर के जंक फूड भी खाने से बचा रहता है. आप अपने बच्चे को इस तरह मूंग की दाल के अप्पे बनाकर दे सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मूंग दाल के अप्पे की रेसिपी | Moong Dal Ke Appe Ki Recipe

सामग्री

  • मूंग की दाल- 1 कप
  • बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
  • अदरक- आधा इंच
  • हरी मिर्च- 3
  • जीरा-आधा चम्मच
  • हींग- चुटकीभर
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • तेल- 2 चम्मच
  • सूजी- 2 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें और मूंग की दाल को लगभग 6 घंटे के लिए भिगोकर रखें.
  • भीगी हुई दाल को मिक्सी में डालकर महीन पीसें और एक कटोरे में निकाल लें. अब इसमें बाकी सामग्रियों को डालें.
  • सबसे पहले नमक, बेकिंग सोडा और सूजी डालें. अच्छी तरह से मिलाएं और फिर हींग डालकर कटी हुई हरी मिर्च को मिक्स करें.
  • अब हल्के हाथों से लगातार चलाते हुए घोल को चलाएं और पानी डालकर बैटर तैयार कर लें.
  • इस दौरान अप्पे का स्टैंड गर्म करने के लिए रख दें. गर्म करने के बाद तेल लगाएं और एक-एक करके बैटर डालें.
  • इसके बाद ढक्कन लगाएं और लगभग 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. फिर एक प्लेट में निकालें और बच्चों की पसंदीदा चीज के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- आपने कभी नहीं खाया होगा हरी मिर्च का हलवा, जायका बदल देगी यह अनोखी रेसिपी, आज ही करें तैयार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ