घर में आज ही लगाएं पूरी रात ऑक्सीजन देने वाला ये पौधा, खूबसूरती के साथ मिलेगी प्रदूषण से राहत

24 Ghanta Oxygen Dene Wala Paudha: प्रदूषण की वजह से अगर आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है तो घर में एयर प्यूरीफायर के बजाय ऑक्सीजन देने वाला पौधा लगाने पर विचार करें. आप नीम का पौधा लगा सकते हैं, जिसका सही तरीका हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.  

24 Ghanta Oxygen Dene Wala Paudha

एयर प्यूरीफायर के बजाय ऑक्सीजन देने वाले पौधे का चुनाव करें. Image Credit- News24

Neem Ka Paudha Kaise Lagayen: प्रदूषण हमारी जिंदगी को काफी हद तक प्रभावित कर रहा है. दिल्ली में तो इस बार वक्त पॉल्यूशन का लेवल इतना खराब है कि लोग तेजी से सांस से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं. कुछ लोग तो कैंसर जैसी बीमारी का भी शिकार हो रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को प्रदूषण से बचाएं और अगर संभव है तो घर में ऐसे पौधों को लगाएं जिनसे ऑक्सीजन की कमी पूरी हो जाती है. वैसे तो ऐसे बहुत सारे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाया जा सकता है. लेकिन, हम आपको नीम का पौधा लगाने की सलाह देंगे ताकि इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए भी किया जा सके. अगर आप चाहें तो हमारे बताए गए टिप्स की मदद से नीम का पौधा लगा सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन देने वाला पौधा कौन सा है?

पौधे अक्सर दिन में ऑक्सीजन छोड़ते हैं और रात को कार्बन डाइऑक्साइड देने का काम करते हैं. मगर क्या आपको पता है कि कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो रात के समय में भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं और हवा को साफ करने का काम करते हैं. इसमें स्नेक प्लांट, एलोवेरा का प्लांट, नीम या मनी प्लांट जैसे नाम शामिल हैं. 

कैसे लगाएं नीम का पौधा? 

सामग्री 

  • नीम के बीज 
  • गमला या पॉट
  • अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी 
  • गोबर की खाद 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर गमले को खरीदकर लाएं और मिट्टी तैयार करें. 
  • पौधा लगाने के लिए नीम के बीज लें और बीजों को लगाने से पहले पानी में लगभग 24 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. 
  • एक गमले में मिट्टी और गोबर खाद मिलाकर भरें. इसके बाद बीजों को मिट्टी के अंदर लगभग 1 इंच की गहराई तक दबा दें. 
  • अब गमले को धूप वाली जगह पर रखें और नियमित रूप से पानी डालते रहें. कुछ ही दिनों में आपको नीम के पत्ते आते हुए दिखाई देंगे. 

नीम के पौधे की देखभाल कैसे करें? 

  • पौधे की देखभाल करने के लिए नियमित रूप से पानी दें. ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा गीली ना रहे, क्योंकि इससे ग्रोथ रुक सकती है. 
  • नीम के पौधे को महीने में दो बार खाद जरूर दें. ऐसा करने से नीम के पौधे पर कीड़े लग सकते हैं. 
  • पौधे को फंगस और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाने के लिए तेल का इस्तेमाल करें. 

इसे भी पढ़ें- पुदीने का पौधा हो जाता है काला? पानी डालने के बाद भी नहीं जा रहा पत्तों का रूखापन, तुरंत अपनाएं ये गार्डनिंग टिप्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ