गुड़ में फंगस हो जाए तो क्या करें? अपनाएं ये स्टोरिंग हैक... डिब्बे में रखने के बाद भी नहीं होगा चिपचिपा

Gud Ko Kaise Store Kare: कई बार गुड़ को स्टोर करने ने के बाद भी इसके अंदर नमी पैदा हो जाती है और यह खराब हो जाता है. इसलिए गुड़ को स्टोर करते वक्त हमेशा इन बातों का ध्यान रखें ताकि इसे लंबे समय तक फ्रेश रखें.

Gud Ko Kaise Store Kare

इन्हें अपनाकर आप सालों तक गुड़ को फ्रेश रख सकते हैं.Image Credit- Freepik

Jaggery Storing Tips: इस मौसम में गुड़ सबसे ज्यादा खाया जाता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है. इसलिए लोग सर्दियों में गुड़ से कई तरह के व्यंजन बनाना पसंद करते हैं जैसे गुड़ की खीर या गुड़ के लड्डू. कुछ लोग सदा गुड़ खाने के बाद खाते है्ं. इसलिए अक्सर लोग ढेर सारा गुड़ फ्रिज में लाकर स्टोर कर देते हैं. अगर सही ढंग से इसे रखा जाए तो गुड़ खराब नहीं होता, लेकिन कई बार डिब्बे में रखते ही कुछ ही दिनों में यह गीला होने लगता है. कुछ लोग ध्यान नहीं देते तो गुड़ में फंगस लग जाती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप गुड़ को एकदम सही तरह से स्टोर करके रखें.

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़ को नमी से कैसे बचाएं? | Jaggery Ko Store Kaise Karke Rakhen

गुड़ को सुखाकर स्टोर करें- गुड़ को सुखाकर स्टोर करना बेस्ट है. कई बार दुकान पर रखा हुआ गुड़ नमी वाला होता है. इसका अंदरूनी हिस्सा हवा लगने से गीला हो जाता है और अगर हम गुड़ को बिना सुखाए डिब्बे में रखते हैं तो कुछ ही दिनों में नमी ऊपर आने लगती है. 

गुड़ के छोटे टुकड़े करके रखें- गुड़ की बनावट बहुत बड़ी होती है. इसलिए जब भी हम गुड़ निकालने के लिए डिब्बा खोलते हैं तो इसके अंदर नमी जाती है और ये गीला हो जाता है. इसलिए इसके छोटे-छोटे टुकड़े करके रखें ताकि तुरंत निकाल लिए जाएं.

विज्ञापन

सही डिब्बा चुनें- गुड़ स्टोर करने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का डिब्बा चुनें. बेहतर होगा कि आप शीशे का डिब्बा खरीदकर ले आएं और अच्छी तरह से बंद करें. हालांकि, डिब्बे में गुड़ को रखने से पहले इसे अच्छी तरह से धोकर सुखा लेना चाहिए.

गुड़ में फंगस क्यों लगती है?

अगर गुड़ को परिरक्षकों और रसायनों को सही तरह से स्टोर नहीं किया जाता है तो इसमें फफूंद लगने की संभावना अधिक होती है. फफूंदी अक्सर नमी रहने की वजह से पैदा होती है और अगर इसमें फफूंदी लग जाए या बदबू आने लगे, तो इसे फेंक देना ही बेहतर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ