सावधान! लाल चमकते हुए सेब को बिल्कुल भी ना खरीदें, खतरनाक हो सकती है इसपर चढ़ी कोटिंग, जानिए कैसे करें साफ

Asli Seb Ki Pahchan: सेब खरीदते वक्त आपने गौर किया होगा कि बाजार में रखे कुछ सेब जरूरत से ज्यादा लाल नजर आते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि ये सेब इतने चमकदार कैसे होते हैं और क्या वाकई ये सेहत के लिए उतने ही फायदेमंद हैं, जितने दिखते हैं?

Asli Seb Ki Pahchan

इन सेब को सीधा खा लेने से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. Image Credit- Freepik

Seb Ko Kaise Dhona Chahie: इस मौसम में सेब बहुत खाए जाते हैं. इसलिए मार्केट में हर तरह के सेब आने लगते हैं. इनमें से कुछ बहुत ही लाल और अच्छे नजर आते हैं. कुछ लोगों का देखते ही खरीदने का मन करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि एकदम लाल दिखने वाले ये सेब हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि सेब को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए केमिकल की कोटिंग की जाती है. यह कोटिंग देखने में भले ही सेब को खूबसूरत बना दे, लेकिन शरीर में जाने के बाद कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है. इसलिए इसे सही तरह से साफ करना भी जरूरी है. हालांकि, बहुत कम लोगों को सेब को धोने और खरीदने का सही तरीका नहीं पता होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सेब पर क्यों की जाती है वैक्स कोटिंग?

सेब को फ्रेश बनाए रखने के लिए वैक्स की कोटिंग की जाती है. इससे सेब जल्दी खराब नहीं होता और आसानी से स्टोर करके भी रख लिया जाता है. इस कोटिंग से सेब वाकई में सुंदर नजर आता है, लेकिन यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है.  

कैसे पहचानें वैक्स चढ़े सेब?

वैक्स वाले सेब की पहचान करना बहुत ही आसान है. ऐसे सेब बहुत ही चमकदार और लाल नजर आते हैं. इसकी तरह बिल्कुल चिकनी होती है और ऊपर से सफेद परत दिखने भी लगती है. अगर आपको ऐसे सेब नजर आएं तो बेहतर है कि उन्हें बिल्कुल भी ना खरीदें. 

विज्ञापन

सेब को धोने का सही तरीका क्या है?

  • सबसे पहले गर्म पानी लें और सेब को लगभग 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. इससे वैक्स की ऊपरी परत निकल जाएगी.
  • बेहतर होगा कि आप पानी में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें और सेब को 15 मिनट तक भीगा हुआ रहने दें. फिर सेब को साफ पानी से धोकर सुखाने के लिए रख दें.
  • अब आप इनका इस्तेमाल करें और अगर छिलके उतारना चाहें तो बिना छिलके के भी सेब खाएं.  

सेब खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • सेब हमेशा अच्छी क्वालिटी के ही खरीदें और हमेशा चिट लगे हुए सेब को ही प्राथमिकता दें.
  • लोकल या सीजनल सेब ही खरीदें, क्योंकि वैक्स वाले सेब अक्सर पूरे सीजन मिलते हैं.  
  • ऑर्गेनिक सेब को खरीदने की कोशिश करें. यह मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाते हैं टमाटर? यहां जानिए 1 महीने तक फ्रेश रखने के लिए क्या करना चाहिए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ