क्या सच में बंद होने वाले हैं 500 के नए नोट? सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे की जानें सच्चाई?

500 rupee Note related news real truth: क्या 500 के नए नोटों को सरकार बंद करने पर विचार कर रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर में ऐसा दावा किया जा रहा है. वायरल खबर में मार्च का महीना एसटीएम से निकलने वाले नोटों के लिए अंतिम बताया गया है, जानें वायरल हो रही इस खबर की असली सच्चाई.

500 rupee Note related news

500 rupee Note related news real truth: नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए 500 रुपये के नए नोटों को जल्द बंद किए जाने की अफवाह भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. इसमें मार्च महीने के बाद 500 रुपये के नोट एटीएम से न निकलने संबंधी दावे भी किए जा रहे हैं. दावा यह भी किया जा रहा था कि आरबीआई चरणबद्ध तरीके से 500 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करेगी. सरकार के कम्युनिकेशन विंग PIB ने इस वायरल खबर पर सफाई देते हुए मामले से जुड़ी असली सच्चाई सामने रखी है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को सीधे तौर पर फर्जी बताया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या थी वायरल खबर?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के मुताबिक कई फेसबुक और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर दावा किया जा रहा था कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) जल्द ही 500 रुपये के नए नोटों को चलन से बाहर करने वाला है. दावा यह भी किया जा रहा था कि मार्च 2026 के बाद एटीएम से 500 रुपये के नोट नहीं निकलेंगे और धीरे-धीरे इन नोटों को हटा दिया जाएगा. बैंकिंग प्रणाली में भी यह नोट वैध नहीं रहेंगे. वायरल मैसेज से जुड़ीं पोस्ट शेयर होने लगी और लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होने लगी. अब पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने वायरल हो रही इस खबर की असली सच्चाई बयां की है.

क्या है सच्चाई?

पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने 500 रुपये के नोट को चलन से बाहर किए जाने संबंधी खबर को पूरी तरह फर्जी बताया है. अपने आधिकारिक अकाउंट पोस्ट शेयर कर सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक विंग ने इस दावे को खारिज किया. नोटेबंदी या नोटों की वैधता को लेकर RBI की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है. 500 रुपये के नोट के बारे में चल रही अफवाह बिल्कुल झूठ है. वक्त-वक्त पर नोटों के रिसाइक्लिंग या रिलीज़ रणनीति पर समीक्षा करने का मतलब यह नहीं कि आरबीआई 500 रुपये के नोट को बंद करने वाला हो, खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ