सिर्फ 20 रुपये में चमक जाएगी पीली पड़ चुकी टॉयलेट सीट, इन टिप्स की मदद से काम हो जाएगा आसान

Toilet Cleaner in Just 20 Rupees: टॉयलेट सीट की गंदगी साफ करना काफी मुश्किल होता है. अगर हर रोज इसे साफ ना किया जाए तो सफेद रंग बिल्कुल पीला पड़ने लगता है और इसकी बदबू पूरे घर में फैल जाती है, जिसकी वजह से तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं. 

Toilet Ke Peele Dhabbe

टॉयलेट के पीले धब्बे कैसे साफ करें? Image Credit- Freepik

Toilet Ke Peele Dhabbe: सर्दियों में साफ-सफाई करना वाकई काफी मुश्किल हो जाता है. ठंड की वजह से पानी छूने का मन नहीं करता और आलस भी ज्यादा आती है. खासतौर पर टॉयलेट जैसी जगहों की सफाई करने में अक्सर लोग टाल देते हैं. लेकिन, अगर एक भी दिन टॉयलेट की सफाई ना की जाए तो गंदगी साफ नजर आती है और बदबू की वजह से अंदर जाने का भी मन नहीं करता है. साथ ही, सीट पर बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि ठंड के मौसम में भी आसान और कम मेहनत वाले तरीकों से टॉयलेट की सफाई की जाए, ताकि ज्यादा ताकत लगाए बिना ही बाथरूम साफ और हाइजीनिक बना रहे. वहीं, अगर साफ करने के बाद भी टॉयलेट बिल्कुल पीला नजर आ रहा है तो आपको हमारे बताए गए हैक को जरूर फॉलो करना चाहिए.  

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉयलेट के पीले धब्बे कैसे साफ करें? | Yellow Toilet Seat Stains Cleaning Tips

टॉयलेट सीट पीली क्यों हो जाती है?

रोजाना साफ करने के बाद भी टॉयलेट सीट पीली हो जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यूरिन के कण सीट पर जम जाते हैं, जिसकी वजह से धीरे-धीरे सीट का कलर पीला होता चला जाता है. कई बार पानी ज्यादा पड़ने या फ्लश की वजह से भी ऐसा होता है. इसलिए वक्त पर सीट की डीप क्लीनिंग करते रहें, ताकि इसका कलर प्रभावित होने से बचाया जा सके. 

20 रुपये में कैसे साफ करें सीट का पीलापन? 

मार्केट में कई ऐसी चीजें हैं जिनकी मदद से सीट का पीलापन साफ किया जा सकता है. आप बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट, ब्लीच पाउडर या फ्रूट सॉल्ट का इस्तेमाल करें. लेकिन, हम आपको फ्रूट सॉल्ट की मदद से सीट को साफ करने के तरीके बताएंगे. 

विज्ञापन

फ्रूट सॉल्ट का करें इस्तेमाल

फ्रूट सॉल्ट से सीट का पीलापन पूरी तरह से साफ किया जा सकता है, क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड मौजूद होता है. इससे पीले दाग आसानी से साफ हो जाते हैं.

क्या करें?

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले टॉयलेट सीट को हल्का गीला करें.
  • फिर पीली जगहों पर फ्रूट सॉल्ट डालें. आप 2 पैकेट सॉल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • अब ब्रश की मदद से रगड़ें और ऊपर से थोड़ा गर्म पानी डालें.
  • झाग बन जाने के बाद लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें. आप देखेंगे कि आपकी सीट बिल्कुल साफ हो चुकी है.
  • अगर सीट अब भी साफ नहीं हुई है तो दोबारा सॉल्ट का इस्तेमाल करें.  

इसे भी पढ़ें- पफर जैकेट को धोने का सही तरीका क्या है? बिना खराब किए यहां जानिए हाथों से कैसे साफ किया जाता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ