Relationship Tips: लिव इन रिलेशनशिप में आने से पहले इन बातों पर करें गौर, भविष्य के लिए हो जाएंगे बेफिक्र

लिव इन रिलेशनशिप में आने के कुछ समय बाद आपस में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं और एक वक्त ऐसा आता है जब रिश्ता खत्म होने की कगार पर होता है. ऐसी स्थिति ना आए इसके लिए आपको इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है.

Live in Relationship Tips

लिव इन रिलेशनशिप में कैसे रहते हैं? Image Credit- Freepik

Live in Relationship Tips: प्यार में पड़ना और रिलेशनशिप में आना… दोनों अलग-अलग चीजें हैं. किसी भी रिश्ते में आना बहुत ही आसान होता है, लेकिन इसे मेंटेन करना बहुत मुश्किल होता है, खासतौर पर तब जब पार्टनर लिव इन रिलेशनशिप में आते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआत में सब कुछ बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन एक से दो महीने गुजर जाने के बाद अक्सर लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं. कभी-कभी ये इतने बढ़ जाते हैं कि रिश्ता टूटने की नौबत आ जाती है. लाख कोशिशों के बाद भी कुछ लोग रिश्ते को बचा नहीं पाते हैं और फिर परेशानी में आ जाते हैं. ऐसे में जरूरी है लिव-इन रिलेशनशिप में आने से पहले आप कुछ बातों पर ध्यान दें ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

विज्ञापन
विज्ञापन

लिव-इन रिलेशनशिप में आते वक्त किन बातों का रखें ध्यान | 5 Live in Relationship Tips

साथ रहने के नियम तय करें- एक साथ रहने से पहले जरूरी है कि आप रहने के लिए नियम तय करें. कई बार एक ही घर में दो लोगों की अलग-अलग राय होती है तो लड़ाई झगड़ा पैदा होता है. इसलिए बेहतर है कि आप एक नियम बनाएं और दोनों उसे फॉलो करें. 

फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर बात करें- जब दो लोग साथ रहते हैं तो खर्चा भी बढ़ जाता है. इसलिए आप दोनों आपसी समझदारी से एक फाइनेंशियल लिस्ट तैयार करें और खर्चे को दो हिस्सों में बांट दें ताकि दोनों में पैसों को लेकर लड़ाई ना हो.

विज्ञापन

जिम्मेदारियों पर बात करें- आपको घर के काम और जिम्मेदारियों पर बात करनी चाहिए. किसी भी इंसान को एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारी बिल्कुल भी ना दें. इससे इंसान को रिश्ता बोझ लगने लगेगा और वो दूर जाने के लिए तैयार हो जाएगा.    

भविष्य की बात करें- रिश्ते में आने से पहले आपको भविष्य के बारे में बात कर लेनी चाहिए. कई बार पार्टनर लिव-इन में आने के बाद शादी को लेकर सीरियस नहीं होता और बाद में रिश्ता खत्म कर देता है. इसलिए आप पहले ही भविष्य या शादी के बारे में बात करके रखें.

विज्ञापन

स्पेस देना- स्पेस देने के बारे में चर्चा करना जरूरी है. दोनों पार्टनर के पास पर्सनल स्पेस होना चाहिए. साथ रहने का मतलब यह ना हो कि एक पार्टनर अपने साथ वक्त नहीं गुजार पा रहा और ना अपने मन की कर पा रहा है. ऐसा करने से पार्टनर रिश्ते से नाखुश हो सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ