---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

फ्लाइट में ही रह गया आपका सामान? यहां जानिए एयरलाइंस के क्या हैं नियम और सामान वापस लेने के लिए क्या करना पड़ेगा

Lost Luggage In Plane: कई बार जल्दबाजी के चक्कर में फ्लाइट में कुछ ना कुछ सामान छूट ही जाता है. अगर सामान बहुत कीमती हो तो टेंशन हो जाती है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से आप अपना खोया हुआ सामान वापस पा सकते हैं.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 14, 2026 13:04
Saman Flight Mein Reh Jana
सामान मिलने में कितना समय लग सकता है? Image Credit- Shutterstock

Saman Flight Mein Reh Jana: जब हम कहीं भी जाते हैं तो सबसे पहले ज्यादा जरूरी होता है अपने सामान का ध्यान रखना, क्योंकि बेध्यानी में चोरी होने का खतरा रहता है. कई बार दूसरों की नजर से अपना सामान बचाने के बाद भी जल्दबाजी या लापरवाही की वजह से सामान छूट जाता है. हालांकि, रेल में छोड़े गए सामान के मिलने की संभावना होती है, लेकिन अगर सामान फ्लाइट में छूट जाए तो समझ नहीं आता कि वापस कैसे पाया जाए. कभी बैग ओवरहेड बिन में रह जाता है तो कभी मोबाइल, लैपटॉप या पर्स सीट के नीचे छूट जाता है. अगर सामान ज्यादा महंगा होता है तो टेंशन ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको एयरलाइंस के कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपना सामान वापस पा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day डेट पर जाने के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली के ये 5 स्पॉट्स, फोटोज भी आएंगी अच्छी

---विज्ञापन---

सबसे पहले करें ये काम

अगर आपको एयरपोर्ट से निकलने के बाद याद आए कि आपका सामान फ्लाइट में छूट गया है तो तुरंत उसी एयरलाइन के Lost & Found काउंटर या हेल्प डेस्क के पास जाकर बात करें. यहां पर आपको अपनी फ्लाइट नंबर, सीट नंबर और डेट के बारे में बताना होगा. इसके बाद एयरलाइन स्टाफ आपका सामान ढूंढने में लग जाएगा.

पहले केबिन बैगेज और चेक-इन बैगेज में फर्क समझें

केबिन बैगेज- अगर आपका छोटा बैग, मोबाइल या पर्स सीट पर छूट गया है तो एयरलाइन स्टाफ प्लेन की क्लीनिंग के दौरान उसे जमा कर लेते हैं. ऐसे सामान को आमतौर पर एयरपोर्ट के Lost & Found डिपार्टमेंट में रख दिया जाता है.

---विज्ञापन---

चेक-इन बैगेज- अगर आपका सूटकेस बेल्ट पर नहीं मिला तो यह मिसहैंडल्ड बैगेज माना जाता है. इसके लिए आपको तुरंत एयरलाइन के बैगेज क्लेम काउंटर पर शिकायत दर्ज करनी होती है.

शिकायत करने का तरीका

  • सबसे पहले एयरलाइन काउंटर पर जाकर Property Irregularity Report का फॉर्म भरें.
  • यहां पर अपना बोर्डिंग पास और लगेज टैग दिखाएं.
  • अपनी सारी डिटेल्स भरें और अपना सही पता डालें.
  • इसके बाद एयरलाइंस लगभग 48 घंटे के अंदर आपका सामान ट्रेस करने की कोशिश करेंगे.

सामान मिलने में कितना समय लग सकता है?

अगर सामान फ्लाइट में ही छूटा है तो आमतौर पर इसे वापस मिलने में 3 दिन लग सकते हैं. वहीं, अगर आपका बैगेज गलत शहर चला गया है तो एक हफ्ते तक का समय लग सकता है. कई एयरलाइंस ट्रैकिंग सुविधा भी देती हैं, जिससे आप ऑनलाइन अपने बैग का स्टेटस चेक कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- दही में मिलाकर लगा लें यह चीज, कम होने लगेगी चेहरे की टैनिंग, नजर आने लगेगा बेदाग निखार

First published on: Feb 14, 2026 01:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.