Tanning Home Remedies: धूप चाहे गर्मियों की हो या फिर सर्दियों की, टैनिंग की वजह बनती ही है. इस टैनिंग के कारण स्किन पर डार्कनेस दिखने लगती है, मैल जमा हुआ सा नजर आता है और त्वचा बेजान (Dull Skin) नजर आती है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी टैनिंग से परेशान हैं और चाहते हैं कि चेहरा निखर जाए तो यहां जानिए किस तरह टैनिंग हटाने के लिए घर पर ही कमाल का फेस पैक बनाकर तैयार किया जा सकता है. इस फेस पैक (Tanning Removal Face Pack) को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं होगी. दही में मिलाकर लगा ली यह चीज तो स्किन को एक्सफोलिएटिंग गुण मिलते हैं जिससे डेड स्किन सेल्स छूटकर निकलने लगती हैं. इस तरह तैयार करें टैनिंग हटाने वाला फेस पैक.
टैनिंग हटाने के लिए लगाएं यह फेस पैक
दही और एलोवेरा
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दही में एलोवारा मिलाकर चेहरे पर लगाना है. दही चेहरे से डेड स्किन सेल्स को छुड़ाता है तो वहीं एलोवेरा स्किन को सूदिंग गुण देता है. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के बाद 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. चेहरे पर चमक आ जाती है.
दही और बेसन का फेस पैक (Dahi Besan Face Pack) टैनिंग हटाने के लिए सबसे असरदार फेस पैक्स में से एक है. इस फेस को बनाने के लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मच बेसन डालें और चुटकीभर हल्दी मिला लें. इस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. यह हर स्किन टाइप के लिए बेहद अच्छा है.
दही टमाटर का यह पावरफुल फेस पैक गहरी टैनिंग को भी कम कर सकता है. एक चम्मच दही में एक चम्मच ही टमाटर का रस मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 2 मिनट हल्के से मसाज करें और फिर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. ऑयली स्किन और सनटैन (Sun Tan) को दूर करने में असर दिखाएगा यह फेस पैक.
टैनिंग हटाने के लिए और स्किन को डीप हाइड्रेशन देने के लिए इस फेस पैक को लगाएं. 2 चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिलाकर यह फेस पैक बनाया जा सकता है. इसे अच्छे से चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए यह फेस पैक अच्छा है.
जिद्दी टैनिंग को हटाने के लिए दही में नींबू मिलाकर लगा सकते हैं. यह फेस पैक स्किन को ब्लीचिंग गुण देता है. 2 चम्मच दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इसे चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक ही लगाकर रखें. इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको एक्टिव एक्ने है तो इस फेस पैक को ना लगाएं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.