आज के समय में फिट और हेल्दी रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं, नाश्ता दिन का सबसे जरूरी फूड है। ऐसे में सही खाने के साथ अपने दिन की शुरुआत करने से पूरे दिन आप एनर्जी से भरपूर रहते हैं। साथ ही इससे शरीर में ग्लूकोज की कमी पूरी होती है और जरूरी पोषक तत्व भी मिलता है। फिटनेस और डाइट कोच रेणुका मलिक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कार्ब्स और हल्दी फैट से भरपूर फूड फिट और हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
वीडियो की शुरुआत में रेणुका ने दिखाया कि कैसे ज्यादातर भारतीय महिलाएं सुबह के समय हेल्दी डाइट लेने से चूक जाती हैं, यह सोचकर कि वे बिना प्रोटीन या हेल्दी फैट वाले कार्बोहाइड्रेट युक्त और चीनी से भरे नाश्ते, जैसे कि बिस्कुट, चाय, कॉर्नफ्लेक्स और इडली आदि से संतुष्ट हो जाएंगी। इस वजह से पूरे दिन वह एक्टिव नहीं रह पाती हैं और उनकी एनर्जी कम हो जाती है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मूंग दाल चीला, पुदीना चटनी और दही
प्रोटीन- मूंग दाल और दही
कार्ब्स- दाल और चटनी
हेल्दी फैट- घी या तेल
दो उबले अंडे, मल्टीग्रेन रोटी और सब्जियां
प्रोटीन- अंडे
कार्ब्स- रोटी और सब्जियां
हेल्दी फैट- घी या जैतून का तेल
ओट्स दलिया, दूध, चिया बीज और फल
प्रोटीन- दूध और चिया
कार्ब्स- ओट्स, फल
हेल्दी फैट- चिया या मूंगफली का मक्खन
पनीर भरवा मूंग दाल डोसा और नारियल की चटनी
प्रोटीन- पनीर और दाल
कार्ब्स- डोसा
हेल्दी फैट- चटनी और तेल
ग्रीक दही, फल और बीज या नट्स
प्रोटीन- दही
कार्ब्स- फल
हेल्दी फैट- मेवे और बीज
बेसन चीला, सब्जी और दही
प्रोटीन- बेसन, दही
कार्ब्स- बेसन, सब्जियां
हेल्दी फैट- घी या तेल
वेजिटेबल उपमा और उबला अंडा या पनीर
प्रोटीन- अंडा और पनीर
कार्ब्स- सूजी
हेल्दी फैट- घी या तेल
ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
7 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
11 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
15 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
18 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines