हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हैंडलूम कॉटन साड़ी की कैसे करें पहचान? आजमाएं ये 3 ट्रिक्स

आज के समय में हैंडलूम कॉटन साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। महिलाएं कॉटन साड़ी को गर्मियों में ज्यादा पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि इसका कपड़ा हल्का और आरामदायक होता है। इसकी मांग बढ़ने के कारण बाजारों में नकली हैंडलूम कॉटन साड़ियां मिलने लगी हैं। ऐसे में इसकी पहचान करने के लिए आप कुछ आसान से तरीके को अपना सकते हैं।

विज्ञापन
Fashion Tips

हैंडलूम कॉटन साड़ियां भारतीय परंपरा की पहचान मानी जाती है। महिलाएं कॉटन साड़ी को गर्मियों में ज्यादा पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि इसका कपड़ा हल्का और आरामदायक होता है। हैंडलूम कॉटन साड़ियां भारतीय बुनकरों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। आज के समय में हैंडलूम कॉटन साड़ियों की मांग बढ़ गई है। NRI और विदेशी भी इन्हें पहनना पसंद करते हैं। इसकी वजह से साड़ियों का बाजार मशीन से बनी नकली साड़ियों से भर गया है, जो हैंडलूम कॉटन साड़ियों की तरह ही नजर आती हैं। इनमें फर्क करना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप असली हैंडलूम कॉटन साड़ी को पहचानने के लिए कुछ आसान से ट्रिक्स को अपना सकते हैं…

बुनाई की जांच करें

असली हैंडलूम कॉटन साड़ियों में कुछ अधूरी बुनाई होती है। मशीन से बनी साड़ियों में आमतौर पर एक समान और फिनिशिंग होती हैं। लेकिन असली साड़ियों में थोड़ी अनियमितता होती है। ये कोई कमी नहीं हैं, बल्कि ये बुनकरों की प्रामाणिकता और कोशिशों को दर्शाती है। इसलिए, अगर आपको साड़ी के कपड़े में थोड़ी सी भी इर्रेगुलरिटी दिखती है, तो जान लें कि यह असली हैंडलूम कॉटन साड़ी है।

ये भी पढ़ें- ब्लू गाउन में रकुल प्रीत सिंह ने लगाया ग्लैमर का तड़का, जानें क्यों खास हैं ये आउटफिट

विज्ञापन

हैंडलूम मार्क देखें

पारंपरिक भारतीय हैंडलूम कॉटन साड़ियों पर हमेशा भारत सरकार का हैंडलूम मार्क लगा होता है। ये शुद्ध हैंडलूम प्रोडक्ट के लिए प्रामाणिकता का प्रमाण पत्र है और आपको आश्वस्त करता है कि आप असली हैंडलूम कॉटन साड़ियों को खरीद रहे हैं। यदि आपको लेबल या टैग नहीं दिखता है, तो दुकानदार से प्रमाण पत्र मांगें ताकि ये पुष्टि हो सके कि उनके पास असली हैंडलूम कॉटन साड़ियां ही मिलती हैं।

कपड़े को छूकर देखें

हैंडलूम कॉटन साड़ियां अपने हवादार और मुलायम कपड़े के लिए जानी जाती हैं, इसलिए, शुद्ध साड़ियां खुरदरी लगती हैं। दूसरी ओर, मशीन से बनी हैंडलूम कॉटन साड़ियां, सिंथेटिक धागों के इस्तेमाल के कारण नेचुरल रूप से चमकदार और रेशमी फिनिश वाली होती हैं। इसे छुने पर ये काफी सॉफ्ट लगती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- विद्या बालन कैसे रहती हैं फिट और हेल्दी? जानें उनका डाइट प्लान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola