Eid 2025 Shopping: 'रमजान' से पहले कर लें सस्ती खरीदारी! सज चुके हैं दिल्ली- NCR के 4 बाजार

Eid Shopping: कुछ दिनों बाद रमजान का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने में मुस्लिम लोग ईद की जमकर तैयारियां करते हैं। अगर आप भी रजमान या ईद की शॉपिंग करने का सोच रहे हैं, तो दिल्ली-NCR के इन बाजारों में जा सकते हैं।

Eid Shopping

फोटो क्रेडिट- मेटा एआई

विज्ञापन

Eid Shopping: कुछ दिनों बाद रमजान का महीना शुरू हो जाएगा। इस दौरान मुस्लिम समुदाय ईद की तैयारियों में बिजी होता है। इस खास मौके पर नए कपड़े, जूते, चूड़ियां, और घर की सजावट की खरीदारी करना आम बात है। अगर आप भी इस बार रमजान और ईद की शॉपिंग करने का मन बना रहे हैं, तो दिल्ली-NCR के कई बड़े और खास बाजारों में आपको बेहतरीन ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां आप सस्ती से लेकर महंगी चीजें आसानी से खरीद सकते हैं। खासतौर पर ईद के लिए नया सामान लाया जाता है, जिसे समय रहते खरीदना फायदे का सौदा होता है, क्योंकि ईद का समय नजदीक आते ही इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर दी जाती है।

बाटला हाउस बाजार

रमजान 10 दिनों में शुरू हो जाएंगे। इससे पहले बहुत सी तैयारियां करनी होती है। कुछ लोग रमजान से पहले ही ईद तक की शॉपिंग करके फारिग हो जाते हैं। अगर आप भी रमजान और ईद के लिए शॉपिंग करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बाटला हाउस का बाजार काफी फायदेमंद साबित होगा। यहां पर ईद के समय पर एक से एक अच्छे पाकिस्तानी सिंपल सूट मिल जाते हैं। जिनकी शुरुआती कीमत 1500 रुपये से 2500 रुपये तक होती है। इसके साथ ही यहां पर जूते, एक्सेसरीज और कुर्ता-पजामा भी कम दाम में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

शाहीन बाग बाजार

बाटला हाउस के बाद दूसरा नाम आता है शाहीन बाग हाजार का। पिछले कुछ सालों तक यहां पर उतनी दुकानें नहीं थी, लेकिन अभी शॉपिंग करनी हो या फिर अच्छा खाना हो, तो इस बाजार में सब मिलता है। शाहीन बाग में आने वाले लोगों को लगेगा कि वह ‘मिनी जामा मस्जिद’ में आ गए हैं। यहां पर अफोर्डेबल प्राइस में ईद के लिए कपड़ों की शॉपिंग की जा सकती है।

चांदनी चौक बाजार

दिल्ली का चांदनी चौक बाजार यूं तो पूरे साल ही गुलजार रहता है, लेकिन ईद के मौके पर यहां स्पेशल डिजाइन में कपड़े मिल जाते हैं। इस बाजार में जिस तरह का ग्राहकों को सामान चाहिए होता है, वह सब मिलता है। यहां पर होलसेल और रिटेल वाले दाम में सामान खरीदा जा सकता है। यहां से 500 रुपये में कॉटन के सूट से लेकर 500 हजार तक के अच्छे सूट खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 18 का बाजार

नोएडा के सेक्टर 18 के अट्टा बाजार को ऑल इन वन बाजार कहा जाता है। इस बाजार में अब समर सीजन के लिए सामान मिलना शुरू हो गया है। अगर रमजान के लिए घर का जरूरी सामान या फिर खुद के लिए कुछ खरीदना चाहते हैं, तो यहां पर सब मिलता है। रमजान में नए सूट पहनना चाहते हैं, लेकिन बजट भी कम है, तो यहां पर स्टिच सूट केवल 500 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ