Winter Shopping: दिल्ली-NCR के वो बाजार जहां फरवरी में लगती है तगड़ी सेल, इस वीकेंड कर लें सस्ती शॉपिंग

Winter Shopping: दिल्ली में सैकड़ों बाजार हैं, जहां पर कम बजट में शॉपिंग की जा सकती है। देश में अभी मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, इस मौसम में दिल्ली-NCR के कई बाजारों सेल शुरू हो गई है।

Winter Shopping

Photo Credit- Meta AI

Winter Shopping: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के मौसम में शॉपिंग का मजा ही अलग होता है। सरोजनी नगर और लाजपत नगर जैसे बजट फ्रेंडली बाजारों में इस समय पर ज्यादा भीड़ रहती है। यहां आपको ट्रेंड्स के अनुसार सस्ते और क्वालिटी वाले कपड़े, एक्सेसरीज और फूटवियर मिल जाते हैं। इन बाजारों में मोलभाव की भी पूरी आजादी होती है, जिससे आप कम खर्चे ज्यादा शॉपिंग कर सकते हैं। फरवरी के महीने में दिल्ली-NCR के इन बाजारों में सामान और भी सस्ता हो जाता है, क्योंकि सीजन एंड में यहां पर सेल लगती है। अगर आप भी कम बजट में शॉपिंग करना चाहते हैं तो इस वीकेंड इन बाजारों में जा सकते हैं।

सरोजिनी नगर मार्केट

सस्ते बाजारों की बात की जाती है, तो उसमें सरोजिनी नगर बाजार का नाम सबसे पहले आता है। वैसे तो आमतौर पर यहां सस्ती शॉपिंग की जा सकती है, लेकिन सीजन एंड सेल के दौरान शॉपिंग का अनुभव शानदार होता है। इस दौरान यहां पर कपड़ों का प्राइज और ज्यादा कम हो जाता है। इसका कारण है कि दुकानदार अगले सीजन के लिए सामान को रखना नहीं चाहते हैं, क्योंकि हर बार नया कपड़ा आता है तो पुराने की बिक्री में परेशानी होती है। सर्दी और गर्मी दोनों ही सीजन के एंड में यहां कम से कम पैसों में सामान खरीदा जा सकता है।

Winter Shopping

Photo Credit- Meta AI

बाटला हाउस बाजार

सस्ती शॉपिंग के लिए दूसरा बाजार दिल्ली के जामिया नगर इलाके में बाटला हाउस है। यहां पर आपको सड़क किनारे पर लगी दुकानों के अलावा बड़ी दुकानें भी मिल जाती हैं। इस बाजार में हर कीमत का सामान खरीदा जा सकता है। बाटला हाउस में दुकानदार सीजन के एंड में अपनी दुकान के आगे ही सेल लगा लेते हैं। इस दौरान यहां पर 100 रुपये से 500 रुपये तक अच्छी शॉपिंग की जा सकती है। यह काफी भीड़ वाला इलाका है, इसके लिए यहां पर मेट्रो से आना सबसे आसान तरीका है। दिल्ली में इन बाजारों के अलावा लाजपत नगर, चांदनी चौक, शाहीन बाग, पालिका बाजार जैसे बाजार भी हैं, जहां पर इस महीने में सस्ती शॉपिंग की जा सकती है।

नोएडा सेक्टर 18 का बाजार

दिल्ली की तरह ही नोएडा में भी कई बाजार हैं, जिनको बजट फ्रेंडली कहा जाता है। उन्हीं में एक नोएडा सेक्टर 18 में बना अट्टा मार्केट है। इसकी तुलना दिल्ली के सरोजिनी नगर से की जा सकती है, क्योंकि यहां पर भी 50 रुपये से शॉपिंग कर सकते हैं। सीजन एंड में यहां पर कपड़े और भी सस्ते हो जाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ