Winter Shopping: वोटिंग के बाद दिल्ली के बाजारों में मिलेगा डिस्काउंट, देखिए लिस्ट

Winter Shopping: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान किया जाएगा। शादियों के सीजन में लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान के लिए पहुंचे, इसके लिए बाजारों में खास ऑफर लाया गया है।

Winter Shopping

Winter Shopping: जनवरी के महीने में दिल्ली में विंटर सेल लगनी शुरू हो जाती है। अभी दिल्ली में चुनावी माहौल भी है, जिसमें सस्ते में शॉपिंग करने के लिए ऑफर लाया गया है। दरअसल, यह शादियों का सीजन होता है, जिसकी वजह से मतदान प्रतिशत कम होने की संभावना जताई गई है। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान के लिए पहुंचे, इसके लिए बाजारों में खास ऑफर रखा गया है। जिसके लिए करीब 100 मार्केट असोसिएशन के साथ मीटिंग की गई है।

किन बाजारों में मिलेगा डिस्काउंट?

वोट डालने के साथ ही अगर शॉपिंग करेंगे, तो इसके लिए डिस्काउंट दिया जाएगा। यह डिस्काउंट उंगली पर लगी स्याही दिखाने पर मिलेगा। व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई ने यह फैसला लिया है। यह डिस्काउंट वोट डालने के अगले दिन 6 फरवरी को दिया जाएगा। देखिए किस बाजार में कितना डिस्काउंट मिलेगा?

लाजपत नगर मार्केट

दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों में से एक लाजपत नगर बाजार है। जहां पर 6 फरवरी को 5-10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। यहां पर पहले से ही सस्ते में सामान मिलता है, इसी के साथ 5-10 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद यहां पर खरीदारी करना काफी सस्ता सौदा साबित हो सकता है। इसके अलावा नेहरू प्लेस मार्केट में कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रोनिक सामान पर भी 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

कमला नगर मार्केट

दिल्ली के कमला नगर बाजार में 6 फरवरी को 15 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। अगर आपको शॉपिंग करनी है तो 6 फरवरी को प्लान बना सकते हैं। यहां पर अलग-अलग चीजों पर अलग-अलग डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, खारी बावली बाजार में भी 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा, जहां पर सोने-चांदी की खरीदारी करने पर 1 फीसदी छूट मिलेगी।

कश्मीरी गेट मार्केट

कश्मीरी गेट मार्केट से खरीदारी करने वाले लोगों को 5 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। वहीं, रोहिणी मार्केट में भी 3 प्रतिशत तक के डिस्काउंट का ऑफर है। इसके अलावा आजादपुर मंडी में सब्जियों और फलों पर 5 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। दिल्ली के जामा मस्जिद और चांदनी चौक में भी डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, इन इलाकों में कई पर होटल बुक करने पर भी 25 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ