बिना AC-कूलर के इन 7 तरीकों से रखें अपने कमरे को ठंडा

Easy DIY Tips: गर्मी आते ही पावर कट से सभी परेशान रहते हैं। दूसरी तरफ बढ़ता तापमान लोगों की दिक्कत ज्यादा बढ़ा रहा है। इस मौसम में अगर लाइट की समस्या ज्यादा है या घर में AC नहीं है, तो कैसे आप घर को ठंडा रखें। 

Easy diy tips room cool

DIY टिप्स रूम कूल Image Credit: Freepik

विज्ञापन
विज्ञापन

अब आप सोच रहे होंगे कि बिना एसी के कमरा कैसे ठंडा कर सकते हैं। इसके अलावा आपको घबराने की जरूरत ही नहीं है कि कहीं आपको कुछ महंगा तो नहीं पड़ने वाला है। बस आप इन टिप्स को फॉलो कीजिए और कमरा बिलकुल ऐसा ठंडा हो जाएगा, जैसे AC चल रहा हो।

क्रॉस-वेंटिलेशन का ऑप्शन चुनें

अपने कमरे के अपोजिट डायरेक्शन में खिड़कियां खोलें ताकि ताजगी भरी हवा अंदर आ सके। यह आसान टिप्स एयर फॉलो को बढ़ावा देती है और गर्मी को जल्दी से कम करती है। आप एक तरफ से ठंडी हवा खींचने और दूसरी तरफ से गर्म हवा निकालने के लिए खिड़की के पंखे का यूज करके ठंडा कर सकते हैं।

खिड़की की साज-सज्जा का ध्यान रखें 

अपनी खिड़कियों से सूरज की रोशनी और गर्मी को दूर करने के लिए हल्के रंग के पर्दे का इस्तेमाल करें। दिन के सबसे गर्म हिस्सों के दौरान सीधी धूप को रोकने के लिए ब्लैक आउट पर्दे या शेड्स लगा सकते हैं। यह छोटी सी एडजेसमेंट घर के अंदर ठंडे वातावरण को बनाए रखने में मदद कर सकती है।

विज्ञापन

DIY एयर कंडीशनर

पंखे के सामने एक बर्फ का कटोरा रखकर अपना खुद का एयर कंडीशनर बनाएं। जैसे ही पंखा बर्फ पर हवा फेंकता है, यह एक ठंडी हवा बनाता है जो पूरे कमरे में फैलती है, जिससे गर्मी से राहत मिलती है।

सीलिंग पंखे का ज्यादा यूज करें

छत के पंखे हवा फैलाने और आपके कमरे को ठंडा रखने के लिए बहुत अच्छे हैं। गर्मियों के दौरान आपका छत का पंखा काउंटर क्लॉक क्लॉक वाइज घूम रहा है ताकि हवा का फ्लो नीचे की ओर हो, जो हवा ठंडी करती है, जिससे कमरा ठंडा रहता है।

विज्ञापन

पेड़-पौधे लगाएं

खिड़कियों के पास छायादार पेड़ लगाने से सीधी धूप को रोकने में मदद मिल सकती है और आपके कमरे के अंदर गर्मी का बढ़ना कम हो सकता है। अपने आस-पास खूब सारे पेड़-पौधे लगाएं, ताकि गर्मी से राहत मिले और वातावरण में ठंडक रहे।

DIY Evaporative Cooling 

अपना खुद का डेजर्ट कूलर बनाने के लिए एक चादर या तौलिये को ठंडे पानी से गीला करें और इसे एक खुली खिड़की के सामने लटका दें। जैसे ही हवा नम कपड़े से होकर गुजरती है, यह नमी को इवेपरेट/बदल देती है, जिससे कमरे का तापमान कम हो जाता है और गर्मी से तुरंत राहत मिलती है।

विज्ञापन

DIY Cool Roof

DIY ठंडी छत बनाने के लिए अपनी छत पर एक रिफ्लेक्टर कोटिंग लगाएं, जो सूरज की रोशनी को दूर करती है, जिससे गर्मी कम हो जाती है। इससे भी आप अपने कमरे को ठंडा कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ