---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

पिंपल्स से हो गए हैं परेशान? घर में रखी 5 रुपये की ये चीज दिला सकती है छुटकारा!

पिंपल के कारण अक्सर लोगों का लुक खराब हो जाता है और वह इस समस्या से राहत पाने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप घर में रखे 5 रुपये की एक चीज से इस समस्या की हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 17, 2026 14:25
Skin Problem Solution Tips
पिंपल से कैसे राहत पाएं?

Skin Care Tips Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी में से एक है चेहरे पर होने वाले पिंपल्स. ये दिखने में न तो अच्छे लगते हैं और ना ही ये जल्दी हटते हैं. अगर ये जैसे-तैसे हट भी जाते हैं, तो यह चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं. हालांकि, इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने के बावजूद उन्हें कुछ सफलता नहीं मिलती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और नेचुरल तरीके से जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो हम आपको एक आसान नुस्खा बताएंगे, जो आपकी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे अनोखा शहर, जहां गाड़ियों से लेकर घर सब कुछ है सफेद! दूसरे रंग की कार दिख जाए तो हो जाता है चालान

---विज्ञापन---

पिंपल से कैसे मिलेगा छुटकारा? How to get rid of pimples

अगर आप केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप किचन में रखें गोंद कतीरा (Tragacanth Gum For Skin) का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपको पिंपल की समस्या से राहत दिला सकता है. बस आपको चाहिए कि आप इसके इस्तेमाल करने के सही तरीके को समझे, तभी यह चीज आपको फायदा पहुंचा सकती है. आपको शायद मालूम न हो, लेकिन हमारे किचन में कई ऐसी चीजें रखी होती हैं, जो खाने के साथ-साथ हमें कई समस्याओं से राहत दिला सकती हैं.

गोंद कतीरा का सेवन शरीर को प्राकृतिक ठंडक देने में मदद करता है, जिससे स्किन को नमी मिलती है. साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा को निखार देने के साथ कई अन्य फायदे पहुंचाता है. इसके सही इस्तेमाल से मुहांसे, झुर्रियां और सनबर्न कम करने में मदद मिलती है और साथ ही, शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है.

---विज्ञापन---

यहां देखें वीडियो:

कैसे करें गोंद कतीरा का इस्तेमाल?

  • सबसे पहले गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
  • सुबह यह जेली टाइप हो जाएगा, इसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें और आधा नींबू भी उसमें निचोड़ लें. (अगर नींबू नहीं है, तो या एक चम्मच शहद डाल सकतें हैं)
  • अब इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें और थोड़ा-थोड़ा करके आराम से पी लें.
  • लगातार 3 से 4 दिन सेवन करने से आपको रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा, पिंपल गायब हो जाएंगे.
  • बता दें कि पिंपल्स शरीर के अंदर की गर्मी के कारण निकलती हैं, ऐसे में गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, जो इस समस्या से राहत दिला सकता है.

यह भी पढ़ें: रमजान में भारी प्यास से हो जाते हैं परेशान? सहरी में शामिल करें ये चीजें, शाम तक महसूस करेंगे फ्रेशनेस

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 17, 2026 02:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.