Diwali Sweets Alert 2024: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस साल पूरे देश में दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग मिठाइयां खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है त्योहारों के सीजन में मिठाइयों में मिलावट की जाती है, जो हमारी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां तक कि इन्हें खाकर हम बीमार भी पड़ जाते हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि किन मिठाइयों में सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है। आइए यहां जानते हैं…
खोए की बर्फी
खोए की बर्फी ज्यादातर त्योहार के सीजन में ही बाजारों में मिलती है और साथ ही सबसे अधिक मिलावट भी इसी मिठाई में होती है। इसमें खोए की मात्रा बढ़ाने के लिए गेहूं या चावल का आटा मिलाया जाता था। ऐसे में आप अगर खोए की मिठाई खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो इसकी शुद्धता को एक बार जरूर चेक कर लें।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!
मोतीचूर लड्डू
ज्यादातर लोग ऐसी मिठाइयां खरीदते हैं, जो देखने में टेस्टी लगती हैं और यही वजह है कि बेचने वाले मिठाइयों को आकर्षक बनाने के लिए उनमें चमकीले रंग मिला देते हैं। कभी-कभी तो वे रंग भी जो खाने लायक भी नहीं होते हैं उसका इस्तेमाल मिठाइयों में किया जाता है। अक्सर यह रंग सस्ते होते हैं, लंबे समय तक चलते हैं और लड्डू जैसी मिठाइयों को आकर्षक रूप देते हैं। इसलिए मिठाई खरीदते समय में विशेष सावधानी बरतें।
काजू कतली
काजू कतली में चांदी का वर्क का प्रयोग किया जाता है, जो मिठाई की खूबसूरती को और बढ़ाता है। नियमों के अनुसार, खाद्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली कोई भी चांदी 99.9 प्रतिशत शुद्ध होनी चाहिए। बता दें कि यह परत महंगी आती है, जिसके कारण कई दुकानदार चांदी के वर्क की जगह एल्यूमीनियम पन्नी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो घर पर ही काजू कतली बना सकते हैं।
काजू पिस्ता रोल
आपको लगता है कि आप जो काजू पिस्ता रोल अगर खा रहे हैं, उसमें असली पिस्ता और काजू से बनी है, तो आपकी सबसे बड़ी गलतफहमी हो सकती है। अक्सर इस मिठाई में कृत्रिम या सिंथेटिक फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है। पिस्ता और काजू महंगे होते हैं, इसलिए दुकानदार अपनी लागत कम करने और मिठाई की लाइफ बढ़ाने के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें- डायबिटीज पेशेंट भी दिवाली पर उठाए मीठे का लुत्फ, घर पर बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी मिठाइयां
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 hr agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
16 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
16 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
18 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
19 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
19 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
19 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
22 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
23 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines