Monsoon Hair Care Tips/Dandruff Home Remedy: बारिश का मौसम कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। बरसात में बाल भी चिपचिपे और ऑयली हो जाते हैं। इससे बालों में डेंड्रफ हो जाता है और बहुत परेशान करता है। साथ ही बाल गिरने भी लगते है और बेहद कमजोर हो जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि बरसात के मौसम में बालों का भी खास ख्याल रखने की जरुरत होती है।
इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको जिद्दी से जिद्दी डेंड्रफ से निजात मिल सकती है। साथ ही इससे आपके बालों की सेहत भी बनी रहेगी। चलिए जान लेते हैं डैंड्रफ से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे…
यह भी पढ़ें- Monsoon Skin Care Tips: बरसात में ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये घरेलू फेस पैक, शीशे-सी चमक उठेगी त्वचा
(Dandruff Home Remedies) इन घरेलू उपायों से डैंड्रफ की होगी छुट्टी
1. एलोवेरा करेगा मदद
बालों से डैंड्रफ निकालने के लिए आपको ताजा एलोवेरा लेना है और उसका जेल निकालकर सीधे अपनी स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद इसे आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर अपने बालों को अच्छे से शैम्पू लगांकर हेसर वॉस कर लें। एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्कैल्प ड्रायनेस और डेंड्रफ को दूर करने में मददगार होते हैं।
2. टी ट्री ऑयल भी फायदेमंद
डैंड्रफ से निजात पाने के लिए आपको टी ट्री ऑयल की कुछ बूदें कोकोनट ऑयल और ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर लगाना है। (अपने बालों की जड़ों में इससे अच्छे से मसाज करें।) टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल गुण होते हैं, जिससे डैंड्रफ से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
3. नींबू का रस भी गुणकारी
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आपको नींबू के रस को निकालकर अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाना है। साथ ही आप हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं। इससे स्कैल्प का पीएच लेवल बना रहता है और डैंड्रफ से भी निजात मिलती है।
4. एप्पलसाइडर विनेगर भी लाभकारी
डैंड्रफ की छुट्टी करने के लिए आपको पानी और एप्पलसाइडर विनेगर की बराबर-बराबर मात्रा लेनी है। इसके बाद इसे अपने बालों में लगाने से पहले अपने बालों को अच्छे से धो लें। फिर इसे बालों में अच्छे से अप्लाई करें। फिर अपने बालों को अच्छे से धो लें। ये आपके स्कैल्प का पीएच लेवल मेंटेन करने में मदद करता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines