Curry Leaves Uses: सिर्फ पकवानों में नहीं, सफाई में भी बड़ा फायदेमंद है करी पत्ता

Curry Leaves Uses: करी पत्ता एक गुणकारी पत्ता माना जाता है। इसे खाने से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। करी पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खाने में नहीं बल्कि बर्तन चमकाने के काम में भी किया जा सकता है।

Curry Leaves Uses

Curry Leaves Uses

Curry Leaves Uses: भारतीय रसोई घर में करी पत्ता एक बेहद कॉमन यूज में आने वाला फूड आइटम है। करी पत्ते का यूज कई प्रकार के व्यंजनों में किया जाता है।  इन पत्तों में अनेकों औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इन्हें सुबह खाली पेट चबाने से एनीमिया, डायबिटीज और वेट लॉस के साथ-साथ आंखों और पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है। इन सबके अलावा करी पत्ते का इस्तेमाल लोग बालों पर भी बहुत करते हैं। पर क्या कभी इन पत्तों को सफाई के काम में इस्तेमाल होते देखा है? नहीं न, तो एकबार यह नुस्खा जरूर आजमाएं। इस नुस्खे की मदद से आप काले पड़े बर्तनों को एकबार फिर से चमका सकते हैं।

विज्ञापन

जानिए कैसे अपने बर्तनों को करी पत्ते की मदद से साफ कर सकते हैं

अगर कोई बर्तन ज्यादा इस्तेमाल से या फिर जलने से काला हो गया है तो करी पत्ते से साफ करें। इसके लिए आपको मुठ्ठी भर करी पत्ते लेने होंगे। ये ताजे पत्ते होने चाहिए। इसके बाद इन पत्तों को पीसकर एक पेस्ट बना लें, इस पेस्ट में नारियल का तेल मिलाकर एक चिकना पेस्ट बनाएं। आपका पॉलिशिंग पेस्ट तैयार है। इस पेस्ट को बर्तन पर लगाकर उसे पॉलिश करें। पॉलिशिंग के लिए आपको बर्तनों को इस पेस्ट से मसाज करनी होगी। कुछ मिनट तक मसाज करने के बाद बर्तन को ऐसे ही लगभग 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद बर्तन को पहले किसी गीले कपड़े से पोछकर साफ करें। फिर पानी की मदद से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

करी पत्तों को किचन के और भी कई कामों में यूज किया जा सकता है

किचन की बदबू- अगर आपके किचन में कोई स्मैल आ रही है तो उसे दूर करने के लिए भी करी पत्ता यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी उबालना होगा, अब उबलते हुए पानी में मुठ्ठी भर करी पत्ते डालकर उसे कम आंच पर और उबालें। आपको इसे लगभग 10 मिनट तक ऐसे ही उबलते हुए रहने देना होगा, ऐसा करने से जो इस पानी का भाप बनेगा वो किचन की सारी बदबू को दूर कर देगा। और जो खुशबू आएगी वो एक नेचुरल फ्रेग्रेंस की तरह काम करेगी।

एंटीबैक्टीरियल यूज- रसोई घर में बाहर से आई फल-सब्जियों का आना-जाना लगा रहता है। यहां की साफ-सफाई का ख्याल रखना बहुत जरूरी काम होता है। करी पत्ता एंटीबैक्टीरियल होता है, इससे सफाई करने के लिए आपको करी पत्ते का पेस्ट बनाना होगा। इस पेस्ट को आप किचन की स्लैब, गैस चूल्हे, टाइलों और अन्य उपकरण जैसे कटिंग बोर्ड, शेल्फ आदि पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद इसे साफ कर लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ