Khoya Gulab Jamun Recipe: घर पर आसानी बनाएं हलवाई जैसे सॉफ्ट और रसीले गुलाब जामुन, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

How To Make Gulab Jamun: क्या आप भी घर पर ही बाजार जैसे स्वादिष्ट, सॉफ्ट और रसदार गुलाब जामुन बनाना चाहते हैं, लेकिन परेशान है कि कहीं मेहमानों को पसंद न आए? आइए हम आपको बताते हैं, सबसे आसान और स्वादिष्ट गुलाब जामुन की रेसिपी.

Khoya Gulab Jamun

गुलाब जामुन कैसे बनाएं? (Image: Pexels)

भारतीय मिठाइयों की बात हो और गुलाब जामुन का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है. शादी, त्योहार, जन्मदिन या किसी खास मौके पर यह मिठाई सबसे पहले लोगों की पसंद बनती है. नरम, रसदार और चाशनी में डूबे हुए गुलाब जामुन का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है. माना जाता है कि ‘गुलाब’ शब्द इसकी सुगंधित चाशनी से जुड़ा है, जबकि ‘जामुन’ इसका आकार और रंग दर्शाता है. अगर आप भी बाजार जैसे स्वादिष्ट गुलाब जामुन घर पर बनाना चाहते हैं, तो अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा भारी सामग्री की जरूरत नहीं होती. बस खोया, मैदा, इलायची और चीनी जैसी आसान चीजों से आप बेहद स्वादिष्ट और मुलायम गुलाब जामुन तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब जामुन बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 100 ग्राम ताजा खोया.
  • 1 बड़ा चम्मच मैदा या सूजी.
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा.
  • 2 कप चीनी.
  • 2 कप पानी.
  • 2 बड़े चम्मच दूध.
  • 4 हरी इलायची.
  • तलने के लिए घी.
  • कुछ ब्रेड के छोटे टुकड़े.

घर पर ऐसे बनाएं मुलायम और रसदार गुलाब जामुन

  • सबसे पहले खोए को अच्छी तरह मसलकर चिकना कर लें.
  • इसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर नरम आटा तैयार करें.
  • तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे चिकने गोले बना लें, इनमें दरार नहीं होनी चाहिए.
  • एक कड़ाही में घी गर्म करें और तापमान संतुलित करने के लिए पहले ब्रेड का टुकड़ा हल्का सुनहरा होने तक तल लें.
  • अब धीमी आंच पर गुलाब जामुन के गोले डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें.
  • दूसरी ओर एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार करें.
  • चीनी घुलने के बाद इसमें इलायची डालकर कुछ मिनट तक पकाएं.
  • तैयार चाशनी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर उसमें तले हुए गुलाब जामुन डाल दें.
  • गुलाब जामुन को कम से कम 30 मिनट तक चाशनी में भीगने दें ताकि वे अच्छी तरह रस सोख लें.
  • इसके बाद गर्म या ठंडा परोसें और परिवार के साथ स्वादिष्ट मिठास लुत्फ उठाएं.

यह भी पढ़ें: क्या आपका दूध असली है? जानिए मिलावटी दूध की पहचान कैसे की जा सकती है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ