चेहरे पर एलोवेरा लगाने का यह तरीका जान लिया तो महंगी क्रीम खरीदना छोड़ देंगी आप, फेशियल जैसी निखरने लगेगी स्किन

How To Apply Aloe Vera Gel: त्वचा पर एलोवेरा जैल को सही तरह से लगाया जाए तो यह एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है. यहां जानिए किस तरह एलोवेरा को चेहरे पर लगाएं कि स्किन ग्लोइंग नजर आने लगे.

How To Apply Aloe Vera Gel

चेहरे पर एलोवेरा लगाने का सही तरीका क्या है?

Aloe Vera Gel For Face: स्किन केयर की दुनिया में एलोवेरा कोई नया खिलाड़ी नहीं है बल्कि यह सालों से इस्तेमाल किया जाने वाला नुस्खा है. लेकिन, आजकल बाजार में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की बाढ़ आ गई है जिससे लोगों के पास ऑप्शंस बढ़ गए हैं और एलोवेरा का इस्तेमाल लगातार कम होता जा रहा है. लेकिन, आपको बता दें कि एलेवोरा एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होता है और त्वचा निखारने का प्राकृतिक तरीका है. एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो फुंसियों और एक्ने से राहत दिलाते हैं, इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं, विटामिन ए और सी होता है और यह स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह चेहरे पर एलोवेरा लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे पर कैसे लगाएं एलोवेरा

चेहरे पर एलोवेरा को यूं तो सादा भी लगाया जा सकता है लेकिन गर्मियों में एलोवेरा के आइस क्यूब्स (Aloe Vera Ice Cubes) बनाकर लगाना एक नहीं बल्कि कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है. आइस क्यूब बनाने के लिए आधा कप एलोवेरा जैल या ताजा एलोवेरा का गूदा ले लें. अब इसे अच्छे से मिलाएं या पीसें जिससे कि यह पानी जैसा बन जाए. आप चाहे तो इसका असर बढ़ाने के लिए इसमें विटामिन ई, गुलाबजल या खीरे का रस भी मिला सकते हैं.

अब एलोवेरा के इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालें और रातभर जमाने के बाद सुबह आइस क्यूब को चेहरे पर लगाने के लिए निकालें. इस ठंडे-ठंडे आइस क्यूब को पूरे चेहरे पर मलें.

विज्ञापन

एलोवेरा आइस क्यूब्स के क्या फायदे हैं

  • एलोवेरा आइस क्यूब्स लगाने पर चेहरे को टाइटनिंग इफेक्ट्स मिलते हैं. आइस क्यूब्स ब्लड वेसल्स को सिंकुड़ने में मदद करती है जिससे स्किन को टाइटनिंग इफेक्ट्स मिलते हैं और सुबह की पफीनेस दूर हो जाती है.
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के चलते एलोवेरा आइस क्यूब्स से स्किन को सूदिंग इफेक्टस मिलते हैं. इससे सनबर्न, एक्ने और एलर्जिक रिएक्शन कम होते हैं.
  • स्किन के ओपन पोर्स को छोटा करने में एलोवेरा आइस क्यूब्स के इफेक्ट्स नजर आते हैं. इससे स्किन का टेक्सचर भी बेहतर होता है.
  • एलोवेरा ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो नजर आता है.
  • बिना किसी मेकअप के एलोवेरा से चेहरे पर निखार दिखता है. आप बिना किसी हैवीनेस के हाइड्रेशन महसूस कर सकते हैं.

इस बात का रखें ध्यान

विज्ञापन

सबसे पहले पैच टेस्ट करें, इसके लिए एलोवेरा को स्किन पर लगाकर चेक करें कि किसी तरह का एलर्जिक रिएक्शन तो नहीं हो रहा है. रोजाना एक बार आप एलोवेरा आइस क्यूब को चेहरे पर मल सकती हैं लेकिन इसे जररूत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें, स्किन इरिटेट हो जाती है. आंखों के आस-पास इस आइसक्यूब को ज्यादा रगड़ने से परहेज करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ