Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

सोफे में रहने वाले चूहों से कैसे छुटकारा पाएं? यहां जानिए किन चीजों से नफरत करते हैं चूहे

Rats Prevent Tips: हर घर में चूहे होना आम बात है, लेकिन अगर सोफे में चूहों ने अपना घर बना लिया है तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनके चूहों को डर लगता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 2, 2026 08:59
Chuhe Dur Bhagane Ke Liye Kya Kare
सोफे के चूहे खत्म करने के लिए क्या करें? Image Credit- Freepik

Chuhe Dur Bhagane Ke Liye Kya Kare: आजकल चूहों ने बहुत ही परेशान कर रखा है. घर के हर कोने से बाहर निकलकर आते हैं और परेशानी तो तब बढ़ जाती है, जब यह सारे सामान को खराब करने लगते हैं. कई बार महंगे कपड़े या सामान को खोखला कर देते हैं, खासकर सोफे या फर्नीचर आदि. एक बार सोफे में चूहे हो जाएं तो काफी परेशानी होती है. चूहे वहीं अपने घर बसा लेते हैं और बच्चे देने लगते हैं. अगर वक्त पर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए वक्त पर इसकी पहचान करें और दवा के साथ घरेलू नुस्खे अपनाएं, जिनकी मदद से चूहों से छुटकारा पाया जा सके. इस लेख में हम आपको उन चीजों के बारे में जाएंगे जिनसे चूहे डरते हैं या दूर भागते हैं. आप पुदीना, लहसुन और लाल मिर्च जैसी चीजें चूहों को दूर रखने में काफी मददगार हैं. साथ ही सफाई और सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें- रोज वही नाश्ता खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर टेस्टी अंडा डोसा

---विज्ञापन---

सोफे के चूहे खत्म करने के लिए क्या करें? | Chuhe Dur Bhagane Ke Liye Kya Kare

सोफे में चूहे क्यों घुसते हैं?

सोफे बहुत नरम होते हैं और अंदर से खाली होते हैं. इसलिए चूहे परफेक्ट छिपने के लिए जगह ढूंढते हैं. घर में खुली जगहें या दरारें उन्हें अंदर आने का रास्ता देती हैं. साथ ही, सोफे के अंदर चूहों का घर पर कोई नहीं देख पाता. इसलिए वो अपना घर बनाकर वहां ज्यादा रहना पसंद करते हैं. 

चूहे किन चीजों से नफरत करते हैं?

पुदीने का तेल- चूहों को पुदीने की तेज खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं होती है. रूई में पुदीने का तेल लगाकर सोफे के कोनों में रखें. दो से तीन दिन बात यह चीजों को बदलें.
लाल मिर्च पाउडर- लाल मिर्च पाउडर से भी चूहों को डर लगता है. इसकी तीखी स्मेल जलन पैदा करती है, जिसका छिड़काव करने से चीजें दूर भगाने का काम करती है.
लहसुन की कलियां- लहसुन की बदबू चूहों को भगाने में मदद करती है. इसकी कलियां सोफे के अंदर रखी जा सकती हैं.
फिनाइल या नेफ्थलीन बॉल- इसकी बदबू से चूहे बहुत ही ज्यादा दूर भागते हैं. इसलिए इसे सोफे के नीचे या अंदर रखें.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- विकास में मददगार है योग और ध्यान, पतंजलि गुरुकुलम में संवरता है बच्चों का भविष्य

First published on: Apr 02, 2026 08:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.