Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Chocolate Day 2026 Special Breakfast: मिनटों में बनाएं क्रीमी चॉकलेट पुडिंग, दिन की शुरुआत होगी मिठास और खुशियों से

क्या आप भी चॉकलेट डे के दिन घर पर कुछ खास डिश बनाना चाहते हैं, जो स्वाद में जबरदस्त हो? आइए आपको बताते हैं स्पेशल मॉर्निंग चॉकोलेट पुडिंग के बारे में, जिसे आप झटपट बना सकते हैं, वह भी बिना ज्यादा मेहनत किए.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 9, 2026 09:01
Chocolate Day 2026 Special Breakfast
ब्रेकफास्ट में बनाएं स्पेशल चॉकलेट पुडिंग.

वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी चॉकलेट डे के रूप में मनाई जाती है. यह दिन सिर्फ गिफ्ट देने का दिन नहीं, बल्कि अपनों के साथ प्यार और खुशियां बांटने का मौका भी है. इस खास दिन की शुरुआत अगर कुछ मीठा, घर का बना और दिल से तैयार किया गया हो, तो पूरा दिन खास बन जाता है. बच्चों की मुस्कान हो या पार्टनर के चेहरे की खुशी, चॉकलेट से बना डेजर्ट हर किसी का मूड बेहतर कर देता है. अगर आप भी चाहते हैं कि चॉकलेट डे पर बिना ज्यादा मेहनत के कुछ स्पेशल बनाया जाए, तो घर पर बनी चॉकलेट पुडिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि कम समय में तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं ये खास रेसिपी.

यह भी पढ़ें: Chocolate Day 2026: आज है वैलेंटाइन वीक का सबसे मीठा दिन ‘चॉकलेट डे’! जानिए इस दिन का महत्व और इतिहास

---विज्ञापन---

चॉकलेट पुडिंग बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी और पुडिंग बनाने के लिए तमाम चीजें आसानी से मिल जाएंगी. इसमें;

---विज्ञापन---
  • 2 कप दूध
  • दो बड़े चम्मच कोको पाउडर
  • कॉर्नफ्लोर 2 बड़े चम्मच
  • स्वादानुसार चीनी
  • आधा कप कटी हुई डार्क चॉकलेट
  • आधा छोटा चम्मच वनीला एसेंस और 1 छोटा चम्मच बटर.

घर पर चॉकलेट पुडिंग कैसे बनाएं

  • सबसे पहले एक बाउल में कॉर्नफ्लोर और कोको पाउडर लें और थोड़ा ठंडा दूध डालकर अच्छी तरह घोल बना लें, ध्यान दें कि उसमें कोई गांठ न रहे.
  • अब एक पैन में बचा हुआ दूध डालकर हल्की आंच पर गर्म करें और इसमें चीनी और बटर मिलाएं.
  • जब दूध हल्का गर्म हो जाए, तो तैयार किया हुआ घोल पैन में डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें.
  • मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें डार्क चॉकलेट डालें और उसे तब तक पकाएं, जब तक चॉकलेट अच्छी तरह पिघल न जाए.
  • आखिर में वनीला एसेंस डालकर गैस बंद कर दें.
  • तैयार पुडिंग को बाउल में निकालें, ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा करने के लिए आप पुडिंग को फ्रिज में 1 घंटे के लिए डाल सकते हैं.
  • जब ये पुडिंग ठंडा हो जाए, तो ऊपर से चॉकलेट चिप्स, स्ट्रॉबेरी या चेरी, ड्राई फ्रूट्स डालें और सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Chocolate Day 2026 पर कौन सी चॉकलेट दें? जानिए डार्क से लेकर व्हाइट चॉकलेट तक कौन सी है सबसे बेस्ट

First published on: Feb 09, 2026 08:52 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.