Face Pack: शादी की तारीख जैसे ही तय हो जाती है तब दुल्हन की तैयारियां सिर्फ लहंगे तक ही सीमित नहीं रहती हैं, बल्कि लड़कियां अच्छा दिखने के लिए अपनी स्किन को लेकर भी काफी तैयारियां करने लगती हैं. अगर आपकी भी शादी तय हो गई है तो अपने चेहरे की चमक के लिए आखिर समय में कराए जाने वाले महंगे फेशियल या नए प्रोडक्ट्स पर निर्भर न रहें, उसके बजाय अपने डेली के रूटीन में ये उबटन शामिल करें. इस उबटन (Ubtan) में मौजूद अलग-अलग सामग्री त्वचा को साफ और निखारने का काम करती है. आइए जानते हैं कि आखिर ये उबटन कैसे घर पर ही बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – Homemade Natural Bleach: आलू, बेसन और इन चीजों से घर पर ही तैयार करें नेचुरल ब्लीच, चेहरे दिखेगा खिला-खिला
घर पर उबटन बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
बेसन- 2 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
चंदन पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
बादाम पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
कच्चा दूध- आवश्यकतानुसार
केसर- कुछ धागे
शहद- 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच
ऐसे तैयार करें ब्राइडल उबटन
- सबसे पहले एक साफ बाउल लेकर उसमें 2 बड़े चम्मच बेसन, ½ छोटा चम्मच हल्दी, 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और 1 बड़ा चम्मच बादाम पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
- अब इस तैयार किए गए मिश्रण में धीरे-धीरे जरूरत के हिसाब से दूध मिलाइए और इसे तब तक फेंट लीजिए जब तक ये एक स्मूद पेस्ट में न बदल जाए.
- अब पेस्ट तैयार करने के बाद इसमें गुनगुने दूध में पहले से भिगोए हुए केसर के धागे और उसका पीला दूध डाल दीजिए. इसके बाद 1 छोटा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल डालकर सभी को आपस में मिला लीजिए.
- ध्यान रहे कि उबटन का पेस्ट न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला, पेस्ट को ऐसा रखें कि वो चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके.
चेहरे पर उबटन लगाने का सही तरीका
- उबटन को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से किसी माइल्ड क्लीनर या फिर पानी से साफ कर लीजिए.
- अब अपनी उंगलियां या फिर मुलायम ब्रश की मदद से उबटन को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लीजिए.
- इस उबटन को चेहरे पर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दीजिए.
- जब उबटन हल्का-हल्का सूखने लगे तब अपनी उंगलियों पर पानी लेकर चेहरे को थोड़ा गीला कर लीजिए और चेहरे पर मसाज करते हुए उबटन को हटा लीजिए.
- इसके बाद गुनगुने पानी की मदद से चेहरा अच्छे से धो लीजिए और एक तौलिए की मदद से सुखा लीजिए.
- चेहरा सूखने के बाद अपने चेहरे पर कोई भी क्रीम लगा लीजिए.
- अगर आप अपने चेहरे पर निखार देखना चाहती हैं तो इसे कम से कम हफ्ते में 1 से 2 बार अपने चेहरे पर लगाएं.
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप इस उबटन को पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. उबटन को चेहरे पर ज्यादा समय के लिए न छोड़ें. उबटन सूखने के बाद इसे जोर से न रगड़ें. अगर उबटन से आपको जलन या खुजली जैसी दिक्कत हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.
यह भी पढ़ें- चेहरे और त्वचा पर चाहिए नेचुरल निखार तो सिर्फ 2 चीजों से बनाएं हर्बल साबुन, स्किन ग्लो करने लगेगी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
10 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
11 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
15 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
16 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
16 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
19 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines