अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब वह घर में घुसते हैं, तो उन्हें कमरे से एक अजीब तरह की बदबू आती महसूस होती है. कई बार बदबू इतना ज्यादा परेशान कर देती है कि सिर में दर्द होने लगता है. इतना ही नहीं, इस बदबू को कम करने के लिए महंगे-महंगे रूम फ्रेशनर का भी लोग इस्तेमाल करते है, लेकिन समस्या दूर नहीं होती है. ऐसी स्थिति में हर किसी की ख्वाहिश रहती है कि उनका कमरा फ्रेश खुशबू करें, ताकि जब-जब वह घर में घुसे तो उन्हें ताजगी का अहसास हो. अगर आप भी इस समस्या से परेशान है और जल्द से जल्द इस परेशानी से राहत चाहते हैं, तो आइए जानते हैं आप कैसे इस बदबू से राहत पा सकते हैं?
यह भी पढ़ें: महंगी व्हाइट शर्ट पर लग गया Pen का जिद्दी दाग? सैनिटाइजर का ऐसे करें, इस्तेमाल जल्दी हटेगा निशान
क्यों आती है ये अजीब बदबू?
सबसे पहले ये जानते हैं कि आखिर इस तरह की बदबू आती कहां से है, क्योंकि अगर जड़ का मालूम चल जाएगा, तो आगे चलकर स्थिति को सही तरीके से ठीक किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई बार कमरा साफ होने के बावजूद उसमें सीलन, बासी हवा, कपड़ों या कूड़े की बदबू बनी रह सकती है. खासकर ऐसे कमरो में, जहां खिड़कियां कम खुलती हैं या हवा का आना-जाना ठीक नहीं होता, वहां बदबू जल्दी जमा हो सकती है. इसके अलावा नियमित रूप से सफाई न करना, बिस्तर, गद्दे, कालीन, पर्दों और फर्नीचर की ठीक से सफाई न होने के कारण भी ऐसी समस्या पैदा हो सकती है.
कैसे ठीक करें बदबू की समस्या?
- अगर आप कमरे से बदबू की समस्या को ठीक करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान टिप्स को फॉलो करना होगा. नियमित रूप से अपनाने से जल्द ही यह समस्या दूर हो सकती है. टिप्स कुछ इस प्रकार हैं:
- कमरे से बदबू को दूर करने के लिए सबसे पहले आपको बाहर की फ्रेश हवा को अंदर लाना होगा. बेहतर रहेगा कि आप कमरे की खिड़कियों को खुला रखें, ताकि अंदर गंध बाहर जाए और बाहर की ताजी हवा अंदर आए.
- अगर आपके कमरे में रखे गद्दे या कालीन से बदबू आ रही है, तो इसे दूर करने के लिए आप पहले अच्छे से उन्हें वैक्यूम से साफ करें. साफ करने के बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा उसपर छिड़क दें और 30 मिनट से 1 घंटे बाद दोबारा वैक्यूम की मदद से गद्दे और कालीन को साफ कर लें.
- कमरे की हवा में मौजूद हल्की बदबू को सोखने के लिए एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा भरकर कमरे के किसी कोने में रखा जा सकते हैं.
- नियमित रूप से कमरे की सफाई का करते रहना भी जरूरी है. लेकिन सफाई में सिर्फ बिस्तर ठीक करना और झाड़ू लगाना काफी नहीं है. माइक्रोफाइबर कपड़े लें और उसकी मदद से दीवारों और दूसरी जगहों की सफाई करें. अगर कमरे में सीलिंग फैन है, तो उसके ब्लेड पर जमा धूल भी साफ करें.
- रूम को खुशबूदार बनाने के लिए आप कमरे और खिड़कियों पर पौधे लगा सकते हैं, जैसे तुलसी, रोजमेरी, लैवेंडर और जैस्मिन. इन्हें लगाने से आपका रूम फ्रेश रहेगा.
यह भी पढ़ें: चींटियों ने कर रखा है परेशान? इन आसान उपायों से मिल सकता है जल्दी छुटकारा
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Suji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, बनेगा मुलायम
7 hrs agoनवरात्रि के सातवें दिन सभी को दीजिए महासप्तमी की बधाई, भेजिए ये शुभकामनाएं
10 hrs ago6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
23 hrs agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 days agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
2 days agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines