24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला
रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10 अक्टूबर को हूती विद्रोहियों ने मिसाइल अटैक किया था, जिसमें तकरीबन 14 लोगों की जान चली गई थी. पहले 17 तरीख तक एयरइंडिया ने फ्लाइट कैंसिल की थी, लेकिन अब इस सस्पेंशन को 24 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है.
24 अक्टूबर तक सऊदी अरब नहीं जाएगी एयर इंडिया की फ्लाइट्स (Photo-PTI)
Air India Suspend Saudi Flights Until October 24: एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने वेस्ट एशिया में हुती विद्रोहियों के हमलों की खबरों के बाद सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए अपनी फ्लाइट्स के सस्पेंशन को 24 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दिया है. इस फैसले से भारत और सऊदी अरब के बीच यात्रा करने वाले यात्री प्रभावित हो सकते हैं. एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों की बुकिंग को मैनेज करने में मदद के लिए एक बार मुफ्त में ट्रैवल की तारीख बदलने की सुविधा भी दी है.
विज्ञापन
Air India (@airindia) posts on X: "In view of the prevailing situation, Air India and Air India Express have temporarily suspended flights to and from Jeddah, Riyadh and Dammam until 24 October 2026. We understand that these disruptions may affect our guests' travel plans and are… pic.twitter.com/sPN0IA8yKl
एयर इंडिया की ट्रैवल एडवाइजरी के मुताबिक, जिन यात्रियों के पास 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले की कंफर्म बुकिंग है और जिनकी जर्नी 9 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच होनी थी, वो बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के एक बार अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. बदली गई जर्नी 10 नवंबर 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए. पैसेंजर्स गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) क्षेत्र में किसी दूसरे डिपार्चर स्टेशन को भी चुन सकते हैं, बशर्ते वहां सीट अवेलेबल हो और एयरलाइन वहां अपनी सेवाएं देती हो.
एयर इंडिया के पैसेंजर्स दुबई या दोहा के जरिए अपनी जर्नी को रीशेड्यूल करने का ऑप्शन देख सकते हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह और शारजाह में से कोई अन्य स्थान चुन सकते हैं. जो पैसेंजर किसी दूसरे एयरपोर्ट को चुनते हैं, उन्हें नए डिपार्चर प्वॉइंट तक पहुंचने के लिए अपने ट्रांसपोर्ट का इंतजाम खुद करना होगी. साथ ही, उन्हें वीजा और एंट्री से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों को भी पूरा करना होगा. जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं, वो सफर न करने का फैसला लेकर पूरा रिफंड मांग सकते हैं. एयरलाइंस ने कहा है कि वो स्थिति पर नजर बनाए रखेंगी और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी देंगी.
विज्ञापन
दूसरी एयरलाइंस क्या कर रही हैं?
रीजनल सिक्योरिटी की चिंताओं को देखते हुए दूसरी भारतीय एयरलाइंस ने भी सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों में बदलाव किया है. इंडिगो ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों के सस्पेंशन को 24 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दिया है. वहीं, अकासा एयर (Akasa Air) ने ऐलान है कि रियाद के लिए उसकी सेवाएं 24 अक्टूबर तक सस्पेंड रहेंगी, जबकि जेद्दा जाने वाली उड़ानें 21 अक्टूबर तक सस्पेंड रहेंगी. जो पैसेंजर इस रीजन की जर्नी करने वाले हैं, उन्हें एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लेना चाहिए और अपनी एयरलाइन से संपर्क करना चाहिए. सुरक्षा की बदलती स्थिति के मुताबिक ट्रैवल के प्लान में बदलाव हो सकता है.