News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bhai Dooj Kheer Recipe: भाई दूज का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत करने का एक खास दिन होता है. इस अवसर पर हर घर में मिठास और प्रेम से भरा माहौल होता है, और मिठाई बनाना इस परंपरा का अहम हिस्सा है. अगर आप भी इस भाई दूज पर अपने भाई के लिए कुछ खास और स्वादिष्ट मीठा बनाना चाहती हैं, तो केसर खीर एक बेहतरीन विकल्प है. खुशबूदार केसर, इलायची और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर यह पारंपरिक खीर न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि
इसे बनाना भी बेहद आसान है. तो चलिए जानते हैं भाई दूज पर बनाई जाने वाली इस खास केसर खीर रेसिपी के बारे में, जिसे खाकर आपका भाई जरूर खुश हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- Govardhan Puja: मथुरा और वृंदावन जाकर सिर्फ गोवर्धन भगवान के नहीं, इन मंदिरों के भी करें दर्शन
एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर उबालें. जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और दूध को थोड़ा गाढ़ा होने दें. अब उसमें भीगे हुए चावल डालें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकने दें. चावल अच्छे से गलने तक खीर को पकाते रहें (लगभग 15–20 मिनट). थोड़े गर्म दूध में केसर के धागे भिगोकर रखें और उसे खीर में मिला दें. इससे खीर का रंग हल्का सुनहरा और खुशबू लाजवाब हो जाएगी. अब कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और इलायची पाउडर डालें. अंत में स्वादानुसार चीनी डालें और 5 मिनट और पकाएं ताकि सब कुछ अच्छे से मिक्स हो जाए. खीर को आप गर्म या ठंडी दोनों तरह से परोस सकते हैं. ऊपर से थोड़ा ड्राई फ्रूट्स और केसर सजाकर भाई को प्रेम से खिलाएं.
आप चाहें तो खीर में थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं ताकि वह और मलाईदार बने. यदि भाई को ज्यादा मीठा पसंद नहीं है, तो चीनी की मात्रा कम रखें.
ये भी पढ़ें- Govardhan Puja: पहली बार कर रहे हैं गोवर्धन पूजा? इस तरह बनाएं भगवान की प्रतिमा
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।