---विज्ञापन---

Matcha Tea Recipe: कैफे वाला आइस्ड माचा घर पर बनाना है? 5 मिनट की ये रेसिपी कर देगी काम आसान

Iced Matcha Recipe: कैफे वाला आइस्ड माचा घर पर बनाते समय अगर पाउडर की गांठें पड़ जाती हैं या स्वाद ज्यादा कड़वा हो जाता है, तो तरीका थोड़ा बदलने की जरूरत है. जानिए 5 मिनट में स्मूद और कैफे जैसा आइस्ड माचा बनाने का आसान तरीका.

---विज्ञापन---

Iced Matcha Recipe: कैफे में मिलने वाला आइस्ड माचा आजकल काफी ट्रेंड में छाया हुआ है. अगर आप माचा लवर हैं तो आपने भी कभी न कभी घर पर कैफे जैसा बनाने की कोशिश की होगी लेकिन घर पर माचा बनाने पर ये अक्सर उतना अच्छा नहीं बनता है. कहीं पाउडर की गांठें रह जाती हैं, कभी स्वाद जरूरत से ज्यादा कड़वा होता है और कभी दूध अलग-अलग सा दिखने लगता है. लेकिन, आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं माचा बनाने की आसान रेसिपी जिससे आप कैफे जैसा माचा घर पर ही बनाकर पी सकेंगे.

यह भी पढ़ें – मोदक तो हर बार बनाते हैं, इस गणेश चतुर्थी ट्राई करें मोदक वाली खीर, बप्पा को लगाएं खास भोग

---विज्ञापन---

माचा ऐसे करें तैयार

सबसे पहले माचा के पाउडर को छलनी की मदद से छान लीजिए ताकि घोल ज्यादा चिकना बने. ध्यान रखें कि माचा पाउडर (Matcha Powder) को सीधे ठंडे दूध में डालने की गलती न करें ऐसा करने से इसमें गांठें बन सकती हैं. 1 चम्मच माचा पाउडर को सबसे पहले 2 से 3 चम्मच गर्म पानी में ऐड करके चम्मच की मदद से W के आकार में फेंट लीजिए. ध्यान रखिएगा कि पानी बहुत उबलता हुआ न हो क्योंकि ज्यादा गर्म पानी माचा के टेस्ट को कड़वा कर सकता है.

कैफे जैसा स्वाद चाहिए तो मिठास पहले तय करें

---विज्ञापन---

माचा में अपनेआप में एक हल्की-सी कड़वाहट होती है इसलिए आप इसमें चीनी डाल सकते हैं, पर अगर चाहें तो चीनी की जगह इसमें शहद, मेपल सिरप या साधारण चीनी की चाशनी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि लिक्विड के रूप में चीनी अच्छे से नहीं मिलती है.

अब बनाएं असली आइस्ड माचा

---विज्ञापन---

अब माचा को कैफे जैसा आइस्ड माचा वाला लुक देने के लिए एक लंबा गिलास लेकर इसमें सबसे पहले अपने हिसाब से बर्फ डाल दीजिए. अब इसमें ठंडा दूध और तैयार किया हुआ माचा घोल डालकर अच्छे से मिला लीजिए और लीजिए तैयार है आपका कैफे स्टाइल आइस्ड माचा.

माचा बनाते समय इन छोटी गलतियों से बचें

---विज्ञापन---
  • कभी भी माचा का घोल बनाने के लिए माचा को उबलते पानी में मत डालिए.
  • कभी भी माचा को छाने बिना सीधे दूध में मत डालिए.
  • माचा पाउडर को हद से ज्यादा भी मत डालिए वरना फिर वो कड़वा हो सकता है.
  • ठंडे माचा में कभी भी सामान्य चीनी को घोलने की कोशिश न करें, क्योंकि इसमें बहुत वक्त लगेगा.

यह भी पढ़ें – अचानक मेहमान आ जाएं तो बनाएं ये दूध वाली सेव भाजी, मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार

First published on: Sep 12, 2026 03:38 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola