---विज्ञापन---

हरी मिर्च का पौधा घर पर कैसे उगाया जाता है? यहां जानिए पूरा तरीका, बाजार से खरीदने की झंझट हो जाएगी दूर

How To Plant Green Chilli: घर में हरी मिर्च का पौधा लगाना चाहते हैं तो यहां जान लीजिए तरीका. इस तरह घर में बेहद ही आसानी से हरी मिर्च का पौधा लगा सकते हैं.

---विज्ञापन---

Hari Mirch Kaise Ugaye: हरी मिर्च भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है. सब्जी हो या दाल और चटनी, सभी में हरी मिर्च डाली जाती है. ऐसे में हर हफ्ते बाजार से एक पाव से आधा किलो हरी मिर्च खरीदी जाती है. लेकिन, आप चाहे तो हरी मिर्च के इस खर्च को कम कर सकते हैं और घर पर ही ऑर्गेनिक हरी मिर्च उगा सकते हैं. सही धूप, उपजाऊ मिट्टी और नियमित देखभाल से आप घर पर ही हरा-भरा मिर्च का पौधा लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – घर पर उगाएं बिना बीजों के धनिया, डंठल से ही निकल आएगा पौधा, यहां जानिए तरीका

---विज्ञापन---

बीज से कैसे लगाएं हरी मिर्च का पौधा

बीज से हरी मिर्च का पौधा लगाने के लिए आप सूखी लाल मिर्च से बीज निकाल सकते हैं. आप चाहे तो नर्सरी से अच्छी क्वालिटी के बीज भी खरीद सकते हैं. बीज निकालने के बाद उसे कुछ घंटों के लिए छाया में रखें. अब एक गमले या ग्रो बैग में जैविक खाद या कंपोस्ट को मिट्टी में मिलाकर डाल दें. इसमें एक सेंटीमीटर गहराई में बीज डालें और ऊपर से मिट्टी की पतली परत डाल दें. अब हल्का पानी डालें और गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां उसे पर्याप्त रोशनी और हल्दी धूप मिलती रहे.

कितने दिनों में निकलेगा पौधा

---विज्ञापन---

मिर्च के बीज बोने के बाद मिट्टी को कभी भी पूरी तरह ना सूखने दें. लेकिन, इस बात का भी ध्यान रखें कि पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी ना डाला जाए. कुछ दिनों में ही बीज अंकुरित होना शूरू हो जाएंगे. पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए और पत्तियां बढ़ने लगें तो उसे बड़े गमले में शिफ्ट कर दें. इससे पौधे को बढ़ने में और जड़ों को बेहतर तरह से फैलने में मदद मिलती है.

ऐसे करें हरी मिर्च के पौधे की देखभाल

---विज्ञापन---
  • हरी मिर्च के पौधे को पर्याप्त रोशनी और धूप की जरूरत होती है. लेकिन, कड़ी धूप में पौधे की सही देखरेख जरूरी है.
  • मिर्च के पौधे को पानी तभी दें जब ऊपर की मिट्टी सूखी हुई हो. ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा ना हो. लगातार मिट्टी गीली रहे तो जड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकती है.
  • पौधों की ग्रोथ अच्छी हो उसके लिए समय-समय पर कंपोस्ट या जैविक खाद डालें जिससे पौधा ज्यादा घना बढ़े.

हरी मिर्च को कब तोड़ सकते हैं

पौधा स्वस्थ हो जाए और उसमें फूल आने लगे तो धीरे-धीरे मिर्च भी विकसित होने लगती है. जब हरी मिर्च पूरी तरह बढ़ जाए और विकसित दिखाई दे तो उसकी शाखाओं को नुकसान पहुंचाए बिना मिर्च तोड़ सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – कहीं आपके घर में भी तो नहीं इस्तेमाल हो रहा लाल मिर्च पाउडर के नाम पर ‘रंग’? ऐसे करें मिनटों में चेक

First published on: Sep 12, 2026 12:36 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola