मोदक तो हर बार बनाते हैं, इस गणेश चतुर्थी ट्राई करें मोदक वाली खीर, बप्पा को लगाएं खास भोग

Modak Kheer Recipe: गणेश चतुर्थी पर हर बार मोदक बनाकर बप्पा को भोग लगाते हैं तो इस बार इसी पसंदीदा मिठाई से कुछ अलग ट्राई करें. मोदक और खीर का स्वाद एक साथ मिलाकर तैयार होने वाली यह मिठाई त्योहार की थाली को खास बना सकती है. जानिए घर पर इसे बनाने का आसान तरीका.

Modak Kheer

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं खास मोदक खीर का भोग. AI Generated Image

विज्ञापन

Modak Kheer Recipe: गणेश चतुर्थी पर मोदक तो हर घर में बनते हैं लेकिन हर बार सिर्फ मोदक या फ्राइड मोदक ही बप्पा के भोग के लिए बनाए जाएं ऐसा जरूरी नहीं. इस गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) कुछ नया ट्राई करके देखिए. अबकी बार सिर्फ पारंपरिक मोदक तक ही सीमित न रहिए. इस बार बप्पा के प्रसाद में बनाइए मोदक खीर जिसे परिवार के लोग भी स्वाद लेकर खाएंगे. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मोदक खीर बनाने की रेसिपी.

यह भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के स्वागत के लिए घर पर बनाएं मोदक, ये 3 तरह के Modak भोग-प्रसाद के लिए रहेंगे परफेक्ट

विज्ञापन

मोदक खीर के लिए चाहिए ये सामान

दूध- 1 लीटर
केसर – 1 चुटकी
चीनी- स्वादानुसार
इलायची पाउडर- थोड़ा सा
घी- 1 बड़ा चम्मच
कद्दूकस किया नारियल- 1 कप
गुड़- 1/2 कप
कटे हुए बादाम- थोड़े से
सूखी किशमिश- थोड़ी सी
खसखस- 1 चम्मच
पानी- 1 कप
नमक- 1 छोटी चम्मच
बासमती चावल का आटा- 1 कप

मोदक खीर बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसमें 1 लीटर दूध गर्म होने के लिए रख दीजिए. ध्यान रहे कि आप दूध को बीच-बीच में चलाते रहें.
  • जैसे ही दूध में उबाल आ जाए, उसी समय उसमें 1 चुटकी केसर डाल दीजिए.
  • इसके बाद इसमें अपने स्वादानुसार चीनी डाल दीजिए. साथ में दूध को लगातार चलाते भी रहिए ताकि दूध गाढ़ा हो जाए.
  • जब दूध लगभग आधा रह जाए तब इसमें इलायची पाउडर डालकर इसे थोड़ा और उबाल लीजिए. इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
  • अब मोदक की स्टफिंग तैयार करने के लिए एक पैन गर्म करके उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डाल लीजिए.
  • घी डालने के बाद इसमें 1 कप कद्दूकस किया नारियल और 1/2 कप गुड़ डालकर मिला लीजिए.
  • इस मिश्रण को मीडियम फ्लेम पर तब तक पका लीजिए जब तक ये सूख न जाए.
  • जैसे ही ये मिश्रण पक जाए तब इसमें कटे हुए बादाम, सूखी किशमिश और 1 चम्मच खसखस डाल दीजिए और सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए.
  • आखिर में इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दीजिए.
  • अब एक बर्तन में 1 कप पानी गर्म करिए और पानी में 1 छोटी चम्मच नमक और 1/2 चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए.
  • इसी गरम पानी में 1 कप बासमती चावल का आटा डाल लीजिए और गैस की फ्लेम लो करके आटे को पानी में 1 मिनट तक अच्छे से मिला लीजिए. इसके बाद गैस बंद करके इसे ढककर रख दीजिए.
  • इसके बाद तैयार किए आटे को प्लेट में निकालकर अपने हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर आटे को अच्छी तरह मसल लीजिए ताकि आटा स्मूद हो जाए.
  • अंत में इस आटे की छोटी-छोटी लोई तोड़कर अलग रख लीजिए.
  • मोदक बनाने के लिए मोदक का सांचा लेकर इसके अंदर घी लगा लीजिए और आटे की एक लोई लेकर इसे सांचे के अंदर डाल दीजिए.
  • सांचे के अंदर लोई को चारों तरफ उंगली से दबाते हुए फैला लीजिए और बीच की जगह खाली रखकर उसमें नारियल-गुड़ की स्टफिंग भर लीजिए. सांचा खोलकर मोदक को बाहर निकाल लीजिए और किनारों से एक्स्ट्रा आटा निकाल लीजिए.
  • इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करके इसमें कम से कम 15 मिनट के लिए मोदक को स्टीम कर लीजिए.
  • अब ठंडे किए हुए स्टीम मोदक को एक बड़े बाउल में रख लीजिए और इसी बाउल में पहले से बनाकर रखी गई रबड़ी मोदक के ऊपर डाल दीजिए.
  • ऊपर से आप बारीक कटे हुए बादाम-काजू भी डाल सकते हैं.
  • लीजिए, तैयार है आपकी मोदक खीर.

यह भी पढ़ें – मिठाई नहीं आज बनेगी गुलाब जामुन की सब्जी, जोधपुर की इस देसी रेसिपी का स्वाद कर देगा हैरान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ