कहीं जहर तो नहीं बन रहा आपका RO वॉटर? पानी से बदबू आने पर फौरन चेक करें ये 3 संकेत, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

RO Maintenance: भारत में आज ज्यादातर घरों में साफ पानी की कमी पूरी करने के लिए RO का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार मशीन में ऐसी खराबी पैदा हो जाती है, कि पानी साफ की जगह गंदा और नुकसानदायक पानी देने लगता है. आइए जानते हैं आप कि संकेतों से पता लगा सकते हैं कि पानी साफ है कि नहीं?

Ro Water Tastes Bitter Causes

RO के पानी में दिखें ये बदलाव तो हो जाए सावधान. (Image: AI/Pexels)

पानी हर इंसान की जरूरत है, जिसके बिना जीवन संभव ही नहीं है. अगर घर में पानी की सप्लाई है, तो इस बात को सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि पानी साफ है और किसी तरह की गंदगी उसमें न पनप रही हो, क्योंकि ऐसे पानी सेहत को बिगाड़ सकते हैं और शरीर में खतरनाक बीमारियों का खतरा पैदा कर सकते हैं. आज गांव से लेकर शहरों तक ज्यादातर घरों में साफ पानी पीने और खाने में इस्तेमाल करने के लिए RO का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि पानी की सफाई और शुद्ध पानी देने के लिए इस मशीन को तैयार किया जाता है. लेकिन इस मशीन का रखरखाव भी जरूरी है. हम आपको इस स्टोरी में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जो बताते हैं कि RO आपको बीमार करने वाला पानी दे रहा है, यानी उसे मेंटेनेंस की जरूरत है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे काम करता है RO?

RO यानी Reverse Osmosis एक खास वॉटर प्यूरिफिकेशन तकनीक है, जिसमें पानी को सेमी-पर्मिएबल मेम्ब्रेन से गुजारा जाता है. दबाव की मदद से पानी मेम्ब्रेन के पार जाता है, जबकि घुले हुए लवण, भारी धातुएं, अशुद्धियां और कई हानिकारक पदार्थ पीछे रह जाते हैं. इस प्रक्रिया के बाद अपेक्षाकृत साफ और शुद्ध पानी मिलता है, जिसे पीने और खाने में लिए इस्तेमाल किया जाता है.

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

RO का पानी आपको साफ पानी दे रहा है कि नहीं, इसकी पहचान आप कुछ संकेतों को पहचान कर सकते हैं. हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है अगर आप इन संकेतों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपकी सेहत खराब हो सकती है और अगर घर में बच्चे या बुजुर्ग है, तो बेहतर रहेगा कि आप रिस्क न लें.

विज्ञापन

पानी के स्वाद में बदलाव महसूस होना

अगर आपको पानी पीते वक्त स्वाद में पहले के मुकाबले थोड़ा या किसी तरह का बदलाव दिखे, जैसे कड़वा लगना, नमकीन लगना, तो इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि हो सकता है कि TDS कंट्रोलर या RO मेब्रेन में किसी तरह की खराबी हो गई, जिससे खनिज सही मात्रा में फिल्टर नहीं हो पा रहे हैं.

पानी से बदबू आना

RO अगर ठीक से काम करता है, तो पानी साफ और बिना किसी बदबू के आता है. लेकिन अगर पानी में से आपको किसी तरह की बदबू का एहसास हो, तो तुरंत पानी का सेवन रोक दें.

विज्ञापन

TDS के स्तर में बदलाव

आपके लिए बेहतर रहेगा कि आप महीने में या दो हफ्तों में एक बाद TDS मशीन से जांच करें. अगर TDS मीटर से जांचने पर TDS 50 से नीचे या 500 से अधिक दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत मशीन की मेंटेनेंस कराएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ