गर्मी का मौसम लगभग आ ही चुका है। चिलचिलाती गर्मी में शरीर के साथ-साथ पैरों को भी आराम की जरूरत होती है। आरामदायक कपड़ों के साथ-साथ हम आरामदायक जूते भी चाहते हैं, जो हमारे लुक को अच्छा बनाए और पैरों को आराम भी दे। यहां कुछ ऐसे फुटवियर हैं जो आपके गर्मियों के लुक को और भी बेहतर बना सकते हैं। ये फुटवियर आपके पैरों को ठंडा और सूखा रखने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इन स्टाइलिश और आरामदायक जूतों को अपने कलेक्शन में शामिल करके आप आराम और स्टाइल के साथ पैरों को गर्मी से दूर रख सकते हैं।
मोजरी
मोजरी एक क्लासिक स्टाइलिश फुटवियर है। इसका चलन आज से ही नहीं बल्कि कई सालों से चला आ रहा है। मोजरी का डिजाइन गर्मियों के लिए एकदम सही हैं। वेस्टर्न वियर के साथ इसे सहजता से जोड़े जाने वाले क्लॉग्स ड्रेस, स्कर्ट और शॉर्ट्स में एक ट्रेंडी टच देता है। उनका मोटा सोल पैरों को आराम देता है, जबकि उनका हवादार डिजाइन ठंडा रखता है। ये आपको किसी भी बाजार में आसानी से मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा पानी भी हो सकता है किडनी के लिए नुकसानदायक? जानें यूरोलॉजिस्ट की राय
कोल्हापुरी चप्पल
कोल्हापुरी चप्पल गर्मियों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। ये मुलायम और हवादार चमड़े से बना होता है और गर्मी में पसीने को सोख लेता है। हाइपोएलर्जेनिक और आरामदायक होने के कारण डॉक्टर भी इन्हें पहनने की सलाह देते हैं। क्लासिक लुक के लिए इन्हें एथनिक आउटफिट के साथ पहने या स्टाइलिश दिखने के लिए डेनिम और ड्रेस के साथ पहन सकते हैं।
वेजेस हील्स
वेजेस एक पारंपरिक हील्स होती है और ये एक स्टाइलिश और पैरों के लिए कंफर्टेबल फुटवेयर है। इसमें एक सोल होता है जो वजन को समान रूप से बैलेंस करता है। वेजेस हील्स गर्मियों के लिए बिल्कुल सही है। ये फुटवियर आरामदायक होने के साथ-साथ आपके पैरों के पसीने को भी सोखता है। इसे आप ऑफिस वियर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
6 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines