Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

महिला दिवस पर सहेलियों के साथ बनाएं घूमने का प्लान, भारत की इन खूबसूरत जगहों पर बिताएं यादगार समय

International Women's Day: इस महिला दिवस क्या आप भी अपनी सहेलियों के साथ एक छोटी सी ट्रिप का प्लान बना रही हैं, तो आइए आपको बताते हैं भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां का महौल आपको बेहद पसंद आएगा और आपकी ट्रिप यादगार बनेगी.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 7, 2026 14:57
Womens Day Travel Ideas India
महिला दिवस पर कहां घूमने जाएं?

महिला दिवस सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि खुद को समय देने और जिंदगी के खास पलों को वक्त देने का भी मौका होता है. अगर आप अपनी सहेलियों के साथ इस दिन को यादगार बनाना चाहती हैं, तो एक छोटी सी ट्रिप प्लान करना शानदार आइडिया हो सकता है. दोस्तों के साथ घूमना, नई जगहों को एक्सप्लोर करना और रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ समय दूर रहना मन को ताजगी देता है. भारत में ऐसी कई सुरक्षित और खूबसूरत जगहें हैं जहां आप अपनी गर्ल्स गैंग के साथ आराम, एडवेंचर और मस्ती का पूरा आनंद ले सकती हैं, आइए जानते हैं आप कहां-कहां जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मार्च के महीने में भी सड़ने लगी हैं सब्जियां? तुरंत अपनाएं दादी-नानी के ये देसी नुस्खे

---विज्ञापन---

ऋषिकेश

अगर आप शांत माहौल के साथ थोड़ी रोमांचक एक्टिविटीज का आनंद लेना चाहती हैं, तो उत्तराखंड का ऋषिकेश आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां आप योग और मेडिटेशन के जरिए सुकून भरे पल बिता सकती हैं. इसके अलावा रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी उपलब्ध हैं. सुरक्षित वातावरण और खूबसूरत पहाड़ी नजारे इसे सहेलियों के साथ घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं.

---विज्ञापन---

गोवा

अगर आप महिला दिवस को थोड़ा ज्यादा मस्ती और आजादी के साथ मनाना चाहती हैं, तो गोवा का ट्रिप शानदार विकल्प हो सकता है. यहां के खूबसूरत बीच, रंगीन कैफे और लाइव म्यूजिक का माहौल हर किसी को आकर्षित करता है. सहेलियों के साथ बीच पर सनसेट देखना, समुद्री खाने का स्वाद लेना और नाइटलाइफ का मजा लेना इस ट्रिप को खास बना देता है. गोवा में कई महिला यात्री अकेले या दोस्तों के साथ घूमने आती हैं, इसलिए यहां का माहौल काफी खुला और दोस्ताना माना जाता है.

जयपुर

अगर आपको ऐतिहासिक जगहें और पारंपरिक संस्कृति पसंद है, तो राजस्थान की राजधानी जयपुर एक शानदार विकल्प हो सकती है. गुलाबी शहर के नाम से मशहूर यह जगह अपनी भव्य इमारतों, रंगीन बाजारों और राजस्थानी संस्कृति के लिए जानी जाती है. यहां आप हवा महल, अंबर किला और सिटी पैलेस जैसी ऐतिहासिक जगहों को देख सकती हैं.

यह भी पढ़ें: ज्यादा वजन कम करने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव से जानिए आहार में किन चीजों को शामिल करने से होगा फायदा

First published on: Mar 07, 2026 02:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.