Barley Water for Diabetes: डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिसकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये एक लाइलाज बीमारी है जिसको आप केवल अपनी जीवनशैली और खानपान में सुधार करके ही नियंत्रित कर सकते हैं। हालांकि, कई लोग डायबिटीज को कंट्रोल में बनाए रखने के लिए रोजाना दवाओं का सेवन करते हैं लेकिन अगर आप चाहें तो कई घरेलू उपचारों की मदद से भी इसको कंट्रोल कर सकते हैं।
घरेलू उपचार में से एक जौ का पानी हैं। जौ का पानी मधुमेह को नियंत्रित करने में बहुत सहायक होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ का पानी कैसे फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं।
हाई फाइबर से भरपूर
जौ एक ऐसा अनाज है जिसमें घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से आपके शरीर में ग्लूकोज का अवशोषण धीमा हो जाता है जिससे शरीर में हाई ब्लड प्रेशर को धीमा करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- 3 मिनट का योग डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी!
होता है लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो रोजाना जौ के पानी का सेवन करना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। जौ में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को काबू करने में मददगार होता है।
वेट को मेंटेन करे
जौ फाइबर की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है जिसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। इससे आपका वजन कंट्रोल में बना रहता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद आवश्यक होता है।
दिल को रखे दुरुस्त
जौ में मौजूद घुलनशील फाइबर के चलते शरीर से बैड कोलेस्ट्रोल को घटाने में मदद मिलती है। इससे आपको डाय़बिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव मिलता है।
डाइजेशन को रखे दुरुस्त
अगर आप अपनी डाइट में जौ के पानी को शामिल करते हैं तो इससे आपका डाइजेशन बेहतर बना रहता है जिससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता, जो मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण साबित होता है।
ये भी पढ़ें- Toilet में फोन चलाने वाले सावधान!
इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मददगार
कई रिसर्च के मुताबिक जौ के पानी के सेवन से आपके शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद मिलती है जो आपकी ब्लड सेल्स में ग्लूकोज के अवशोषण में उपयोगी होता है।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
5 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
13 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
15 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines