How To Stop Thumb Sucking: बच्चों का अंगूठा चूसना स्वाभाविक आदत है. बच्चे को भूख लगती है तो वह अंगूठा चूसने लगता है या फिर ज्यादातर बच्चे डरने पर, खुद को शांत करने के लिए और सुरक्षित महसूस करने के लिए अंगूठा चूसते हैं. लेकिन, अंगूठा चूसना (Angutha Chusna) बच्चों की लत बन जाता है. बच्चे अगर लंबे समय तक और लगतार अंगूठा चूसते हैं तो बच्चों के दांतों की बनावट बदल जाती है. इससे बच्चे के बोलने पर भी असर पड़ सकता है. कई बार माता-पिता बच्चे की अंगूठा चूसने या नाखून चबाने की आदत छुड़ाने के लिए उसे मारने-पीटने लगते हैं, लेकिन यह समस्या का हल नहीं है. बच्चे की आदत छुड़ाने के लिए सरल और सटीक उपाय भी आजमाए जा सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत छूटती है.
यह भी पढ़ें - बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए पिता को बदल देनी चाहिए ये 5 आदतें, एक्सपर्ट ने कहा खराब हो सकता है आपके नन्हे का फ्यूचर
बच्चों के अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़ाएं?
कड़वा स्वाद
बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत छुड़ाने के लिए एक्सपर्ट्स भी यह सलाह देते हैं कि अंगूठे पर कोई कड़वा तरल जैसे करेले का रस लगाया जा सकता है. इससे बच्चे को अंगूठे का स्वाद अच्छा नहीं लगेगा और वह अंगूठा नहीं चूसेगा.
रात में पट्टी बांधना
बच्चे के अंगूठे पर रात के समय पतली पट्टी बांधी जा सकती है जिससे वह अंगूठा ना चूस सके. यह बच्चे को याद भी दिलाएगा कि उसे अंगूठा नहीं चूसना है.
ध्यान भटकाना
जब बच्चा अंगूठा चूसने लगे तो उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करें. बच्चे को कोई खिलौना पकड़ाया जा सकता है, उसके साथ आप कुछ खेल सकते हैं या फिर बच्चे से किसी तरह की मदद मांगें जैसे उसे कोई सामान लाने के लिए कह दें या कोई चीज पकड़ाने के लिए कहें.
बच्चे की प्रशंसा करें
बच्चे को बताएं कि उसे अंगूठा नहीं चूसना है. जिस समय वह अंगूठा ना चूस रहा हो उस समय उसकी प्रशंसा करें, उसे बताएं कि आप खुश हैं कि वह अंगूठा नहीं चूस रहा है और आप चाहे तो उसे कोई रिवॉर्ड भी दे सकते हैं.
बच्चे के ट्रिगर्स को पहचानें
कई बार बच्चे डर से, तनाव से या किसी बात से परेशान होने पर अंगूठा चूसने (Thumb Sucking) लगते हैं. बच्चे के इन ट्रिगर्स को पहचानें और उसके तनाव को या परेशानी को दूर करने की कोशिश करें. आप का धैर्य और प्यार उसकी यह लत छुड़ा सकता है.
अंगूठा चूसने की आदत से क्या प्रॉब्लम हो सकती है
दांतों की शेप बिगड़ना - बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत से उसके दांतों की शेप बिगड़ सकती है, बच्चे के आगे के दांत आगे की तरफ झुके हुए हो सकते हैं जिसे ओवरबाइट कहते हैं और बच्चे के चेहरे का आकार भी बदल सकता है.
ओपन बाइट - अंगूठा चूसने की आदत से बच्चे के ऊपरी दांत नीचे के दांतों पर ठीक से नहीं बैठते हैं. इससे दांतों के बीच में से जीभ बाहर निकल सकती है.
लिस्प हो जाना - जो बच्चे अंगूठा या उंगलियां चूसते हैं उनके दांत आगे की तरफ निकल सकते हैं जिससे कई शब्द बच्चे ठीक तरह से नहीं बोल पाते हैं.
यह भी पढ़ें - बच्चा हर समय देखता रहता है यूट्यूब शॉर्ट्स? एक्सपर्ट ने बताया बच्चों के दिमाग पर क्या असर पड़ता है
अस्वीकरण - इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
How To Stop Thumb Sucking: बच्चों का अंगूठा चूसना स्वाभाविक आदत है. बच्चे को भूख लगती है तो वह अंगूठा चूसने लगता है या फिर ज्यादातर बच्चे डरने पर, खुद को शांत करने के लिए और सुरक्षित महसूस करने के लिए अंगूठा चूसते हैं. लेकिन, अंगूठा चूसना (Angutha Chusna) बच्चों की लत बन जाता है. बच्चे अगर लंबे समय तक और लगतार अंगूठा चूसते हैं तो बच्चों के दांतों की बनावट बदल जाती है. इससे बच्चे के बोलने पर भी असर पड़ सकता है. कई बार माता-पिता बच्चे की अंगूठा चूसने या नाखून चबाने की आदत छुड़ाने के लिए उसे मारने-पीटने लगते हैं, लेकिन यह समस्या का हल नहीं है. बच्चे की आदत छुड़ाने के लिए सरल और सटीक उपाय भी आजमाए जा सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत छूटती है.
यह भी पढ़ें – बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए पिता को बदल देनी चाहिए ये 5 आदतें, एक्सपर्ट ने कहा खराब हो सकता है आपके नन्हे का फ्यूचर
बच्चों के अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़ाएं?
कड़वा स्वाद
बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत छुड़ाने के लिए एक्सपर्ट्स भी यह सलाह देते हैं कि अंगूठे पर कोई कड़वा तरल जैसे करेले का रस लगाया जा सकता है. इससे बच्चे को अंगूठे का स्वाद अच्छा नहीं लगेगा और वह अंगूठा नहीं चूसेगा.
रात में पट्टी बांधना
बच्चे के अंगूठे पर रात के समय पतली पट्टी बांधी जा सकती है जिससे वह अंगूठा ना चूस सके. यह बच्चे को याद भी दिलाएगा कि उसे अंगूठा नहीं चूसना है.
ध्यान भटकाना
जब बच्चा अंगूठा चूसने लगे तो उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करें. बच्चे को कोई खिलौना पकड़ाया जा सकता है, उसके साथ आप कुछ खेल सकते हैं या फिर बच्चे से किसी तरह की मदद मांगें जैसे उसे कोई सामान लाने के लिए कह दें या कोई चीज पकड़ाने के लिए कहें.
बच्चे की प्रशंसा करें
बच्चे को बताएं कि उसे अंगूठा नहीं चूसना है. जिस समय वह अंगूठा ना चूस रहा हो उस समय उसकी प्रशंसा करें, उसे बताएं कि आप खुश हैं कि वह अंगूठा नहीं चूस रहा है और आप चाहे तो उसे कोई रिवॉर्ड भी दे सकते हैं.
बच्चे के ट्रिगर्स को पहचानें
कई बार बच्चे डर से, तनाव से या किसी बात से परेशान होने पर अंगूठा चूसने (Thumb Sucking) लगते हैं. बच्चे के इन ट्रिगर्स को पहचानें और उसके तनाव को या परेशानी को दूर करने की कोशिश करें. आप का धैर्य और प्यार उसकी यह लत छुड़ा सकता है.
अंगूठा चूसने की आदत से क्या प्रॉब्लम हो सकती है
दांतों की शेप बिगड़ना – बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत से उसके दांतों की शेप बिगड़ सकती है, बच्चे के आगे के दांत आगे की तरफ झुके हुए हो सकते हैं जिसे ओवरबाइट कहते हैं और बच्चे के चेहरे का आकार भी बदल सकता है.
ओपन बाइट – अंगूठा चूसने की आदत से बच्चे के ऊपरी दांत नीचे के दांतों पर ठीक से नहीं बैठते हैं. इससे दांतों के बीच में से जीभ बाहर निकल सकती है.
लिस्प हो जाना – जो बच्चे अंगूठा या उंगलियां चूसते हैं उनके दांत आगे की तरफ निकल सकते हैं जिससे कई शब्द बच्चे ठीक तरह से नहीं बोल पाते हैं.
यह भी पढ़ें – बच्चा हर समय देखता रहता है यूट्यूब शॉर्ट्स? एक्सपर्ट ने बताया बच्चों के दिमाग पर क्या असर पड़ता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.