---विज्ञापन---

Holi Colours Removal Tips: होली का जिद्दी रंग नहीं उतर रहा? आजमाएं ये आसान ट्रिक्स, तुरंत दिखेगा फर्क

Holi Ke Baad Jiddi Rang Kaise Hataye: होली खेलने के बाद असल टेस्ट होता है रंग उतारने का, जो जल्दी हटता नहीं है. अक्सर आपने देखा होगा कि खेल-खेल में लोग चेहरे पर ऐसे रंग लगा देते हैं, जो साफ करने के बाद भी हटते नहीं है, जिस कारण उनकी त्वचा कई दिनों तक रंगीन दिखाई देती है. अगर आप भी इस समस्या से गुजरते हैं, तो अब आपको परेशान होनी की जरूरत नहीं है, आप कुछ आसान उपायों की मदद से इन रंगों को उतार सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

---विज्ञापन---

Holi Ke Rang Se Jaldi Chutkara Kaise Paye: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और हंसी-मजाक से भरा होता है. लेकिन जब त्योहार की मस्ती खत्म होती है, तो सबसे बड़ी चिंता होती है त्वचा और बालों पर चढ़े जिद्दी रंगों की. खेल-खेल मे हम भूल जाते हैं कि हमारी त्वचा पर जो रंग लग रहा है, यह बाद में हटेगा या नहीं. रंगों को जब साफ करने की बारी आती है, तो लोगों के पसीने छूट जाते हैं और कई दिनों व हफ्तों तक रंग हटता ही नहीं है. इन्हें साफ करने के लिए कई बार लोग जल्दबाजी में बार-बार साबुन या तेज स्क्रब का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि होली का गहरा रंग कैसे हटेगा, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए साफ इस रंग को हटा सकते हैं. सही देखभाल से न केवल रंग हटेगा, बल्कि त्वचा की चमक भी बनी रहेगी. आइए जानते हैं आसान तरीका रंग हटाने का.

यह भी पढ़ें: फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ जाता है चिकन? स्टोर करने का सही तरीका जान लें, वरना पैसे होते रहेंगे बर्बाद

---विज्ञापन---

इन 5 आसान टिप्स से हटाएं होली का रंग, दिखेगा तुरंत फर्क Holi Color Hatane Ke Liye Kya Kare

साबुन का ज्यादा इस्तेमाल न करें

    होली के बाद बार-बार साबुन से चेहरा और शरीर धोना ठीक नहीं है. इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है और खुजली या जलन की समस्या हो सकती है. पहले सादे पानी से रंग हल्का करें, फिर हल्के फेसवॉश का प्रयोग करें.

    ---विज्ञापन---

    दूध और तेल

    रंग हटाने के लिए एक कप ठंडे दूध में थोड़ा सा तिल या नारियल तेल मिलाकर त्वचा पर लगाएं. चेहरे की कुछ मिनट हल्की मालिश करें और फिर साफ पानी से धो लें. यह उपाय रंग हटाने के साथ त्वचा को पोषण भी देता है.

    ---विज्ञापन---

    क्लींजिंग क्रीम से करें हल्की मसाज

    चेहरे पर जमे रंग को हटाने के लिए एक अच्छी क्वालिटी की क्लींजिंग क्रीम लें और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें. इसके बाद गीली रुई से धीरे-धीरे चेहरा साफ करें. इससे रंग निकलने के साथ त्वचा मुलायम भी बनी रहेगी.

    ---विज्ञापन---

    खुजली या जलन में सिरका कारगर

    अगर रंग की वजह से जलन हो रही है, तो पानी में थोड़ा सिरका मिलाकर हल्के हाथों से लगाएं. इससे त्वचा को राहत मिलती है. हालांकि, चेहरे पर जलन खुजली कम न हो तो, डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

    ---विज्ञापन---

    एलोवेरा और बेसन का पेस्ट लगाएं

    एलोवेरा जेल में थोड़ा बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे भी आपके चेहरे पर लगा रंग उतर जाएगा. इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर आपको रखना होगा और फिर धो लें. इससे त्वचा साफ, ठंडी और तरोताजा महसूस होगी.

    ---विज्ञापन---

    रंग उतारते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

    होली के रंग हटाते समय हमेशा ध्यान रखें कि त्वचा को ज्यादा रगड़ना नुकसान पहुंचा सकता है. रंग हटाने के लिए हमेशा केमिकल युक्त उत्पादों की जगह घरेलू और प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं, ताकि त्योहार की मस्ती के बाद त्वचा पर बुरा असर न पड़े.

    ---विज्ञापन---

    यह भी पढ़ें: Holi Tips आंखों में चला गया रंग? घबराएं नहीं, इन 5 उपायों से तुरंत मिलेगी राहत

    अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

    ---विज्ञापन---
    First published on: Feb 28, 2026 10:28 AM

    End of Article

    About the Author

    Azhar Naim

    अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

    Read More
    ---विज्ञापन---
    संबंधित खबरें
    Sponsored Links by Taboola