Healthy Breakfast Recipe: सुबह का नाश्ता बच्चों के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहना जरूरी है. ऐसा नाश्ते के बिना संभव नहीं है. हालांकि, कुछ बच्चे नाश्ता करते भी हैं तो रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो जाते हैं. पुराना ब्रेड-बटर या पराठे का नाम सुनते ही नाश्ता करने से मना कर देते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हो तो आलू चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह झटपट तैयार हो जाता है और बच्चों को इसका हल्का कुरकुरा स्वाद बेहद पसंद आता है. खास बात यह है कि इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बना सकती हैं. आइए जानते हैं हेल्दी आलू चीला बनाने की आसान रेसिपी.
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए 1:5:1 रूल क्या है? इस तरीके से बाहर निकला पेट तेजी से होगा कम
आलू चीला रेसिपी
सामग्री
- 3 उबले हुए- आलू
- आधा कप- बेसन
- 1- प्याज 1- टमाटर
- 1- हरी मिर्च
- 2 चम्मच- बारीक कटी धनिया पत्ती
- आधा चम्मच- अजवाइन
- आधा चम्मच- हल्दी
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- आवश्यकतानुसार
- सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल या घी
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि कोई बड़े टुकड़े ना रहें.
- अब एक बाउल में बेसन डालें और उसमें मैश किए हुए आलू मिलाएं. इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा लेकिन स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला ना हो, तभी चिला सही बनेगा.
- अब तवा गर्म करें और हल्का सा तेल या घी लगाएं. तवे पर एक कलछी बैटर डालकर फैलाएं.
- अब हल्की आंच पर चिले को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें. इसी तरह बाकी चिले भी तैयार कर लें.
- अगर आप चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च या पालक मिलाकर पोषण बढ़ा सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- Sehri Special: पहली सेहरी को खास बनाएगा ब्रेड कस्टर्ड, स्वाद के साथ मिलेगा खुशियों का डबल डोज