Akshay Kumar Diet Plan:अगर आप भी अक्षय कुमार के फैन हैं और उनके जैसा फिट रहना चाहते हैं तो आप उनका डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं। 57 साल के एक्टर अक्षय कुमार आज भी बेहद फिट हैं। इसके चलते वे इस एज में भी यंग स्टार्स को टक्कर देते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उनका रुटीन है। अक्षय कुमार अपने रूटीन को कभी नहीं बदलते हैं।
अक्षय डेली रात में 9 बजे सो जाते हैं और सुबह 4:30 पर उठते हैं। वे इस रूटीन का कभी भी डिस्टर्ब नहीं करते हैं। सुबह जागने के बाद वे वर्कआउट शुरू करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए अक्षय बास्केटबॉल खेलते हैं। इसके साथ ही वे स्टेयर वर्कआउट करते हैं। अगर डाइट की बात करें तो वे डिनर शाम 7 बजे से पहले कर लेते हैं।
ब्रेकफास्ट में लेते हैं ये फूड्स
अक्षय ब्रेकफास्ट में पराठे, एक गिलास दूध, जूस, मिल्कशेक और अंडे लेते हैं। इसके साथ ही स्नैक्स में वे फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स और मिक्स हरी सब्जियां लेते हैं।
ऐसा करते हैं लंच
अक्षय कुमार लंच में दाल, रोटी, हरी सब्जियां, बॉयल्ड चिकन और दही लेते हैं। इसके साथ ही वे कभी-कभी ब्राउन राइस भी ले लेते हैं।
7 बजे तक कर लेते हैं डिनर
अक्षय डिनर में सूप, हरी सब्जियां और सलाद लेना पसंद करते हैं और वे 7 बजे तक डिनर कर लेते हैं। उनका मानना है कि सोने से 4-5 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। इससे खाने को डाइजेस्ट होने के लिए पूरा समय मिलता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय प्रोटीन शेक नहीं लेते हैं। उनका मानना है कि इसका लॉन्ग टाइम में नुकसान होता है। वे अपने फूड में शुगर और सॉल्ट की मात्रा भी कम रखते हैं। इसके साथ ही कम से कम आधा घंटा वे मेडिटेशन करते हैं। दिनभर में वे 4 से 5 लीटर पानी पीते हैं। अक्षय जब एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो 15 से 20 मिनट की क्विक वॉक कर लेते हैं। इसके साथ ही कुछ न कुछ फिजिकल एक्टिविटी वे करते रहते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- उबला, भुना या अंकुरित; जानिए कौन सा चना खाना है सबसे ज्यादा फायदेमंद?
संबंधित खबरें
नवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
3 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
4 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
6 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
21 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines