---विज्ञापन---

Russian Salad Recipe: फास्ट वेट लॉस के लिए डाइट में अपनाएं पौष्टिक रशियन सैलेड, जानें आसान रेसिपी

Russian Salad Recipe: सलाद पौष्टिकता से भरपूर होती है इसलिए सलाद का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। सलाद फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होती है जिससे इसको खाकर आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको भूख कम लगती है। इसके साथ ही इससे आपका पेट आसानी […]

---खबर नीचे जारी है---

Russian Salad Recipe: सलाद पौष्टिकता से भरपूर होती है इसलिए सलाद का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। सलाद फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होती है जिससे इसको खाकर आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको भूख कम लगती है। इसके साथ ही इससे आपका पेट आसानी से साफ भी हो जाता है जिससे आप पेट से जुड़ी समस्याओं के शिकार होने से बचे रहते हैं।

आमतौर पर लोग सलाद में लोग खीरा, मूली, गाजर, चुकंदर, बंदगोभी, टमाटर या प्याज आदि खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने रशियन सैलेड ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए रशियन सैलेड बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

नए तरीके से बना ये सलाद स्वाद में बहुत लजीज लगता है। इसको आप केवल 5 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसको आप डाइटिंग के दौरान लंच या डिनर के तौर पर बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं रशियन सैलेड (Russian Salad Recipe) बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें स्टार्टर डिश में चीज डिप के साथ सर्व करें फ्राइड मसाला पोटैटो, नोट करें सिपंल रेसिपी

---खबर नीचे जारी है---

रशियन सैलेड बनाने की सामग्री-

  • आलू 1
  • गाजर 1 बड़ी
  • फ्रेंच बीन्स 100 ग्राम
  • हरी मटर के दाने 50 ग्राम
  • पाइनएप्पल थोड़ा सा
  • मायोनीज 1 कप
  • नमक थोड़ा सा
  • ब्लैक पेपर
  • लैटस लीव्स सजाने के लिए

रशियन सैलेड बनाने की रेसिपी-

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर आप बाकी की सब्जियों जैसे बीन्स और गाजर को भी धोकर काट लें।
  • इसके साथ ही आप मटर को भी छीलकर एक बाउल में रख लें।
  • फिर आप एक बर्तन में आलू डालकर उबाल लें।
  • इसके साथ ही आप एक दूसरे बर्तन में बाकी सारी सब्जियों को भी हल्का उबाल लें।
  • फिर आप सारी सब्जियों को स्ट्रेन करके एक सर्बिंग बाउल में निकाल लें।
  • इसके बाद आप इसमें ऊपर से पाइनएप्पल के टुकड़े डालें और अच्छे से मिला दें।
  • फिर आप इसमें मायोनीज, नमक और ब्लैक पेपर डालकर मिला दें।
  • अब आपका टेस्टी और हेल्दी रशियन सैलेड बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको करीब 1 घंटे तक फ्रिज में रखें और ठंडा करें।
  • इसके बाद आप बॉउल में लैटस के कुछ पत्ते बिछाएं और उनके ऊपर सैलेड रखकर सर्व करें।

अभी पढ़ेंलाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 05, 2022 03:01 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola