Mango Festival: आखिर क्यों मनाया जाता है मैंगो फेस्टिवल? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
Mango Festival History:अगर आप आम खाने के शौकीन हैं तो यकीनन मैंगो फेस्टिवल में जाना मजेदार हो सकता है. यह सिर्फ एक फूड फेस्टिवल नहीं, बल्कि भारत की कृषि, संस्कृति और आम की विरासत का त्योहार है. इसलिए इसका आयोजन दिल्ली में 3 दिन तक किया जाता है.
क्यों मनाया जाता है मैंगो फेस्टिवल? Image Credit- News24
Mango Festival History: आम खाने के शौकीन हमें हर जगह मिल जाएंगे, लेकिन भारत में दीवानगी थोड़ी ज्यादा है. इसलिए गर्मियों के आते ही मार्केट में आम का ढेर लग जाता है और बहुत ही तादाद में आम बिकता है. हालांकि, इसी क्रेज को देखते हुए भारत में आम का फेस्टिवल आयोजित किया जाता है. इस बार भी दिल्ली हाट में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस महोत्सव की शुरुआत दिल्ली हाट जनकपुर के लाल साईं मार्ग पर आज यानी 3 जुलाई से 5 जुलाई तक चलेगी. हालांकि, यह फेस्टिवल पहली बार नहीं हो रहा है, पहले भी मैंगो फेस्टिवल होते रहे हैं और इसका इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है. अगर आप इसके इतिहास के बारे में नहीं जानते हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.
विज्ञापन
क्यों मनाया जाता है मैंगो फेस्टिवल?
मैंगो फेस्टिवल में दुनिया के आमों की बेहतरीन वैरायटी को लाया जाता है, ताकि लोगों को आम के अलग-अलग स्वाद चखने को मिले. साथ ही, इस फेस्टिवल का उद्देश्य है कि दुनिया में आम की किस्मों को बढ़ावा मिले और किसानों को बेहतर लाभ हो सके. इस आयोजन में लोगों अलग-अलग स्वाद, आकार, रंग और खुशबू वाले आमों को देखने, देखने और खरीदने का मौका मिलता है.
भारत में मैंगो फेस्टिवल आयोजित करने की परंपरा कई दशक पुरानी है. हर साल आम महोत्सव दिल्ली पर्यटन की तरफ से 1987 से आयोजित किया जाता है. भारतीय राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने इस आयोजन की शुरुआत की थी. हालांकि, वक्त के साथ यह उत्सव काफी लोकप्रिय हो गया और अब देश के कई शहरों में हर साल मैंगो फेस्टिवल आयोजित किया जाता है.
विज्ञापन
मैंगो फेस्टिवल में क्या-क्या होता है?
मैंगो फेस्टिवल में सिर्फ आमों नहीं होते, बल्कि 300 से ज्यादा अलग किस्में पाई जाती हैं. इस दौरान आपको आम चखने का मौका मिलता है. आम से बने अचार, जैम, जूस, शेक और मिठाइयों के स्टॉल्स भी नजर आते हैं. साथ ही, आपको किसानों और बागवानों के बारे में भी जानकारी होती है.
भारत में कौन-कौन सी आम की किस्में हैं?
भारत में आम की 1000 से अधिक किस्में पाई जाती हैं, जिनमें कुछ सबसे लोकप्रिय हैं और सभी लोग खाना पसंद करते हैं जैसे- दशहरी, लंगड़ा, चौसा, केसर, हिमसागर या मालदा आदि हर किस्म के आमों का स्वाद चखने को मिलेगा.
विज्ञापन
मैंगो फेस्टिवल का क्या महत्व है?
इस फेस्टिवल का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को पहुंचता है, क्योंकि लोग नए-नए किस्म के आम खरीदते हैं. अगर उन्हें आम अच्छे लगते हैं तो आगे भी खरीदना जारी रखते हैं. साथ ही, इस फेस्टिवल में भारतीय आमों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है.