मेहमानों के लिए झटपट क्या बनाएं? मखाने की यह रेसिपी आएंगी सबको बहुत पसंद

Roasted Makhana Recipe: अगर आपके घर अचानक मेहमान आ जाएं और समय कम हो तो मखाने से बनी यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएंगी. इसे बहुत ही जल्दी तैयार किया जा सकता है. 

Roasted Makhana Recipe

मसाला रोस्टेड मखाना रेसिपी. Image Credit- News24 

Makhana Recipe at Home: कई बार ऐसा होता है कि घर पर अचानक मेहनत आ जाते हैं, जिससे उन्हें खिलाने और पिलाने की चिंता बढ़ जाती है. ऐसे समय हमारे समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए और क्या खिलाया जाए. अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं तो मखाना आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. मखाना न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि इससे कुछ ही मिनटों में कई स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं. वैसे तो आप इससे कई तरह की डिशेज तैयार कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि मखाने को रोस्ट करके खिलाएं. रोस्ट करके मखाने में मसाले की ग्रेवी भी इस्तेमाल की जा सकती है, जिसे रोटी या चावल के साथ सर्व किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मसाला रोस्टेड मखाना रेसिपी 

सामग्री

  • मखाना- 2 कप 
  • घी- 2 चम्मच 
  • काला नमक- आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • थोड़ा-सा काली मिर्च पाउडर

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें और फिर एक पैन में घी गर्म करें. 
  • उसमें मखाने डालकर 7 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें. अब सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • फिर 1 मिनट और चलाएं और गैस बंद कर दें और गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें. 
  • इसे रोटी के साथ सर्व किया जा सकता है. बस मेहनत से पूछ लें कि वो चावल तो नहीं खाएंगे.

इसे भी पढ़ें- कैसे बनाया जाता है सोडा वाटर? शेफ भी नहीं बता पाएंगे इसका जवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ