बारिश के मौसम में कपड़े जल्दी कैसे सुखाएं? बिना धूप मिनटों में ऐसे दूर करें नमी

Dry Clothes: बारिश के मौसम में धूप न मिलने की वजह से कपड़े देर से सूखना आम बात है, लेकिन सही तरीके अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इससे कपड़े जल्दी सूख गए, उनमें सीलन और बदबू भी नहीं आएगी.

How to dry clothes during monsoon barish me kapde kaise sikhayein 

बारिश में कपड़े कैसे सुखाएं?

विज्ञापन

Kapde Kaise Sikhayein: बारिश का मौसम जितना सुहावना होता है, अपने साथ उतनी ही परेशानी लेकर आता है. बीमारियों के साथ कपड़े धोने और सुखाने की भी दिक्कत होती है. नमी की वजह से कुछ सामान खराब होने लगते हैं. ऐसे में गीले कपड़ों को सुखाने की जरूरत होती है. कई बार लगातार बारिश और धूप न निकलने की वजह से कपड़े 2 दिन तक भी पूरी तरह नहीं सूखते. ऐसे में कपड़ों से सीलन और बदबू आने लगती है, जिससे फंगल इन्फेक्शन और स्किन एलर्जी का खतरा भी बढ़ सकता है. अगर आपके घर में भी बारिश के मौसम में कपड़े जल्दी नहीं सूखते तो कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर गीले कपड़ों को सुखा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- तपती गर्मी के दौरान फ्रिज में A4 साइज पेपर रखने की क्यों दी जाती है सलाह? दिलचस्प है वजह

विज्ञापन

बारिश में कपड़े कैसे सुखाएं? | Tips To Dry Clothes During Monsoon

  • एक्स्ट्रा पानी अच्छी तरह निकालें- कपड़े धोने के बाद सबसे पहले उनका पानी अच्छी तरह निकालें. अगर आपकी वॉशिंग मशीन में स्पिन मोड है तो एक बार स्पिन जरूर चलाएं.
  • तौलिये की मदद लें- अगर कोई कपड़ा बहुत ज्यादा गीला है तो उसे एक सूखे और मोटे तौलिये में लपेट दें. फिर हल्के हाथों से दबाएं. तौलिया पानी सोख लेगा और कपड़े पहले से काफी हल्के व कम गीले हो जाएंगे. 
  • पंखे के नीचे सुखाएं- धूप न होने पर कपड़ों को ऐसे कमरे में फैलाएं जहां अच्छी हवा आती हो. पंखा लगातार चलाकर रखें. हवा का लगातार प्रवाह कपड़ों की नमी को तेजी से कम करता है. 
  • कपड़ों के बीच दूरी रखें- कई लोग कपड़ों को एक-दूसरे से चिपकाकर टांग देते हैं. ऐसा करने से हवा सही तरह नहीं पहुंचती और कपड़े देर से सूखते हैं. हर कपड़े के बीच थोड़ी दूरी रखें ताकि चारों तरफ से हवा लग सके. 
  • हैंगर का इस्तेमाल करें- शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता और ड्रेस जैसे कपड़ों को रस्सी पर मोड़कर टांगने की बजाय हैंगर पर टांगें. इससे कपड़ों का ज्यादा हिस्सा हवा में रहता है और वे जल्दी सूखते हैं. 
  • इस्त्री करने से पहले कपड़े हल्के सूखने दें- अगर कपड़ों में सिर्फ हल्की नमी बची है तो उन्हें कम तापमान पर इस्त्री कर सकते हैं. इससे बची हुई नमी भी दूर हो जाती है. हालांकि, कपड़े पूरी तरह से नहीं सूख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-ड्रेस में लगे ट्रांसपेरेंट लूप्स का क्या है काम? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ