बर्फ में सूरज की तेज किरणों से डार्क हो गया फेस? जानिए टैनिंग हटाने और स्किन रिपेयर के आसान तरीके

Tanning Home Remedies: पहाड़ों पर घूमने का अपना अलग मजा है, लेकिन वापस आकर स्किन टैनिंग से गुजरना पड़ता है. सनबर्न की समस्या काफी परेशान करती है, इसलिए सही स्किन केयर अपनाना बहुत जरूरी है, ताकि चेहरे का खोया हुआ ग्लो वापस लाया जा सके.

Tanning Home Remedies

पहाड़ों पर टैनिंग जल्दी क्यों होती है? News24

Tanning Ka Ilaj: गर्मियों और मानसून में लोग बड़ी संख्या में पहाड़ों की सैर करने निकलते हैं. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि ठंडे मौसम में धूप का असर कम होता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है. ऊंचाई वाले इलाकों में सूरज की रोशनी बहुत ही तेज पड़ती है. इसकी वजह से पूरी स्किन इफेक्ट होती है. हालांकि, पहले तो इस बात का पता नहीं लग पता, लेकिन जब पहाड़ों से वापस आते हैं तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है. किरणों का प्रभाव ज्यादा चेहरे और गर्दन पर पड़ता है. यही वजह है कि हिल स्टेशन से लौटने के बाद कई लोगों की त्वचा टैन हो जाती है, चेहरा डार्क दिखने लगता है या सनबर्न जैसी समस्या हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आपको पार्लर में जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही नेचुरल स्किन केयर रूटीन अपनाकर स्किन का ग्लो वापस पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर टैनिंग जल्दी क्यों होती है?

ऊंचाई बढ़ने के साथ वातावरण पतला होता जाता है, जिससे UV किरणों का असर ज्यादा होता है. हालांकि, इसके अलावा नीचे बताए गए कारण भी हो सकते हैं.

  • लंबे समय तक धूप में घूमना
  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना
  • ठंड के कारण स्किन सूखना
  • बर्फ या चमकीली जगह पर जाना

टैनिंग होने के बाद क्या करें?

  • अगर धूप की वजह से स्किन में लालिमा महसूस हो रही है तो ठंडे पानी से चेहरा धोएं या ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करें. इससे स्किन को आराम मिल सकता है.
  • धूप के बाद स्किन अपनी नमी खो सकती है. इसलिए सारमाइड, ग्लिसरीन या हाइलूरोनिक एसिड युक्त मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन को सपोर्ट मिल सकता है.
  • कई लोग सोचते हैं कि टैनिंग होने के बाद सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, जबकि ऐसा नहीं है. घर से बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे अधिक और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें तथा जरूरत के अनुसार दोबारा लगाएं.

टैनिंग कम करने के आसान तरीके

  • आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें और स्किन की मृत कोशिकाओं को हटाएं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा स्क्रब करना सही नहीं है. आप हल्के हाथों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • विटामिन सी वाले सीरम या क्रीम स्किन की रंगत को समान दिखाने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं. इन्हें नियमित रूप से और रूटीन के मुताबिक इस्तेमाल करें.
  • स्किन का रंग निखारने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और रंग भी साफ होगा. आप चाहें तो इसमें शहद को भी मिला सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने वाला राजस्थान का पारंपरिक हल्दी का हलवा, जानें बनाने का सही तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ