Monsoon Special: बारिश के मौसम में चाय के साथ ट्राई करें नूडल्स का क्रिस्पी पकौड़े, मिनटों में होगा तैयार

Noodles Pakora Kaise Banaye: बारिश के मौसम में कुछ अच्छा और नया खाने का मन करता है. इसलिए कुछ लोग पकौड़ा बनाकर खाते हैं, लेकिन इस बार आलू का नहीं बल्कि नूडल्स का तैयार करें. 

Noodles Pakora Kaise Banaye

नूडल्स का क्रिस्पी पकौड़ा

Noodles Pakoda: बारिश का मौसम आते ही चाय और गरमा-गरम पकौड़ों की याद सबसे पहले आती है. अगर आप हर बार आलू, प्याज या पालक के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. नूडल्स का क्रिस्पी पकौड़ा स्वाद में बेहद लाजवाब होता है और बाहर से कुरकुरा, अंदर से सॉफ्ट होने की वजह से बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसलिए आपको पकौड़े की आसान रेसिपी पता होनी चाहिए. इस लेख में हम आपको पकौड़ा बनाने के आसान टिप्स बताएंगे जिन्हें स्टेप बाय स्टेप फॉलो किया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

नूडल्स का क्रिस्पी पकौड़ा

सामग्री 

  • इंस्टेंट नूडल्स- 1 
  • प्याज- 1 
  • शिमला मिर्च- 1
  • गाजर- 1 
  • हरी मिर्च- 3 
  • बेसन- 2 चम्मच 
  • कॉर्न फ्लोर- 2 बड़े चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • तेल 
  • नमक 

विधि

  • सबसे पहले नूडल्स को 2 मिनट तक उबाल लें. ध्यान रखें कि नूडल्स ज्यादा नरम न हों और उबालने के बाद पानी निकालकर उन्हें ठंडा होने दें. 
  • एक बड़े बाउल में उबले हुए नूडल्स डालें. अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अब बेसन, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें. 
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो 1 चम्मच पानी डाल सकते हैं. हाथों की मदद से छोटे-छोटे पकौड़ों का आकार दें. 
  • चाहें तो चम्मच से भी सीधे तेल में डाल सकते हैं. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और हल्की आंच पर तेल रखें. हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें और हरी चटनी के साथ सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- ड्रेस में लगे ट्रांसपेरेंट लूप्स का क्या है काम? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ