Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

lifestyle

स्किन को बनाएं साफ, मुलायम और ग्लोइंग, अपनाएं ये आसान तरीका

आप भी अगर अपनी स्किन के लिए एक नेचुरल और भरोसेमंद बॉडी क्लींजर ढूंढ रहे हैं, तो यह नीम बॉडी क्लींजर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल करने का सही तरीका.

Author
Written By: Bhawna Dubey Updated: Apr 2, 2026 16:10

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा का सही ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है. धूल, प्रदूषण और पसीने की वजह से त्वचा अपनी नैचुरल चमक खोने लगती है. ऐसे में एक ऐसा बॉडी क्लींजर चुनना जरूरी है जो स्किन को साफ करने के साथ-साथ उसे पोषण भी दे. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का नीम कांति बॉडी क्लींजर को बनाया है जो आपके लिए एक बेहतरीन और असरदार विकल्प साबित हो सकता है. इसको बनाने में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं की गई है.

ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जिनकी त्वचा मौसम बदलने के साथ खराब होने लगती है ऐसे में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है जिसके लिए लोग प्राकृतिक चीजों से बने उत्पादों का इस्तेमाल करने के बारे में सोचते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आपके लिए पतंजलि का नीम बॉडी क्लींजर किसी वरदान से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

---विज्ञापन---

इसमें पाए जाने वाले तत्व

इस बॉडी क्लींजर में नीम, हल्दी, आंवला और अन्य आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां शामिल हैं. नीम एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, हल्दी स्किन को ग्लो देने में मदद करती है और आंवला त्वचा को पोषण देता है.

पंतजलि नीम बॉडी क्लींजर के फायदे

  • यह स्किन को धीरे-धीरे और गहराई से साफ करता है.
  • यह त्वचा के जर्म्स और गंदगी से हटाने में मदद करता है.
  • इससे स्किन के रूखेपन और सूखेपन को कम मदद मिलती है.
  • यह त्वचा को सॉफ्ट, स्मूद और फ्रेश बनाता है.
  • यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित होता है.

इस तरह से करें इस्तेमाल

नहाते समय शरीर को पानी से गीला करें. इसके बाद नीम बॉडी क्लींजर को हाथ पर लें और पूरे शरीर पर अच्छी तरह लगाएं. हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें. इसके नियमित उपयोग से त्वचा साफ, मुलायम और तरोताजा बनी रहती है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2026 04:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.