स्किन की समस्याओं को खत्म करें नेचुरल बॉडी क्लींजर से, पाएं चमकदार त्वचा

बहुत से लोग स्किन में होने वाली समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो उनकी त्वचा के लिए यह बॉडी क्लींजर बहुत ही असरदार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल करने का सही तरीका.

Untitled design - 2026-03-20T161249.787
विज्ञापन

Skin Care Tips: अगर आप रोजाना नहाने के लिए ऐसा प्रोडक्ट ढूंढ रहे हैं जो स्किन को साफ रखने के साथ उसे नेचुरल तरीके से फ्रेश और मुलायम बनाए रखे, तो बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का एलोवेरा कांति बॉडी क्लींजर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह देसी और आयुर्वेदिक चीजें इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. इसे बनाने में किसी भी तरह का हानिकारक रासायनिक पदार्थ शामिल नहीं किया गया है.

अक्सर देखा जाता है कि कुछ बॉडी क्लींजर के इस्तेमाल से त्वचा रूखी या बेजान दिखने लगती है. अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो एलोवेरा से बना यह बॉडी क्लींजर आपकी त्वचा संबंधी कई दिक्कतों को दूर करने में मदद कर सकता है. यह स्किन को साफ करने के साथ-साथ उसे मुलायम भी बनाता है. आइए जानते हैं इसके गुणों के बारे में.

Advertisment

पतंजलि एलोवेरा कांति बॉडी क्लींजर के फायदे

  • यह स्किन को धीरे-धीरे साफ करता है और गंदगी हटाता है.
  • इसमें एलोवेरा होने की वजह से त्वचा को पर्याप्त नमी मिलती है.
  • यह स्किन को मुलायम और फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है.
  • यह रोजाना इस्तेमाल के लिए हल्का और सुरक्षित है.
  • इसमें आयुर्वेदिक तत्व होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

इसमें पाए जाने वाले मुख्य तत्व

पतंजलि एलोवेरा कांति बॉडी क्लींजर एक हर्बल मिश्रण है, जिसमें एलोवेरा, नीम, तुलसी, हल्दी, गिलोय, अंबा हल्दी और मंजिष्ठा जैसे प्राकृतिक घटक शामिल हैं. इसमें एलोइन, एमोडिन, एसीमैनन, एलो-एमोडिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम, सोडियम और विटामिन A, C, E, B1, B2, B6 व B12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करने में मदद करते हैं.

इस तरह करें इस्तेमाल

इस बॉडी क्लींजर को इस्तेमाल करने के लिए नहाने से पहले शरीर को पानी से गीला करें. फिर थोड़ी मात्रा में क्लींजर लेकर पूरे शरीर पर हल्के हाथों से लगाएं और अच्छी तरह झाग बनाएं. इसके बाद साफ पानी से धो लें. साथ ही आप इसके बेहतर परिणाम के लिए इसका नियमित उपयोग कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ