बिना नुकसान के बालों को दें खूबसूरत रंग, अपनाएं यह हर्बल तरीका

अगर आप बालों को रंगना चाहते हैं लेकिन केमिकल वाले हेयर कलर से होने वाले नुकसान से डरते हैं, तो अब आपके लिए एक आसान और सुरक्षित विकल्प मौजूद है. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

Untitled design - 2026-04-02T124300.533
विज्ञापन

बहुत से लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं ऐसे में बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए वे कई तरह की चीजों को इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता. आप भी अगर इस समस्या से जूझ रहे हैं तो बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की केश कांति हर्बल मेहंदी (बरगंडी) एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है जो बालों को आसानी से रंगने में मदद करता है. इसको बनाने में किसी भी तरह का कोई भी रासायनिक पदार्थ नहीं मिलाया गया है.

केमिकल हेयर कलर बालों को कमजोर बना सकते हैं, स्कैल्प में जलन कर सकते हैं और बालों को रूखा व बेजान कर देते हैं. आजकल लोग महंगे सैलून और अमोनिया वाले कलर की बजाय नेचुरल चीजों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में पतंजलि हर्बल मेहंदी एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प मानी जाती है. ये केश कांति हर्बल मेहंदी (बरगंडी) इसी का एक अच्छा उदाहरण है, जो बालों को नेचुरल रंग देने के साथ-साथ उन्हें पोषण भी देती है.

Advertisment

इसमें पाए जाने वाले तत्व

यह मेहंदी हीना, आंवला, शिकाकाई और मेथी जैसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बनी होती है, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाती हैं. इसमें नीम और कलौंजी जैसे तत्व भी होते हैं, जो स्कैल्प को साफ और हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

पतंजलि हर्बल मेहंदी के फायदे

  • इससे बालों को नेचुरल बरगंडी रंग और अच्छी चमक मिलती है.
  • यह जड़ों को पोषण देकर बालों को मजबूत बनाती है.
  • इससे बालों की ग्रोथ में मदद करती है.
  • यह स्कैल्प को साफ रखती है और रूसी कम करने में सहायक होती है.
  • इसके प्रयोग से बाल मुलायम और सिल्की बनाते हैं.

इस तरह से करें इस्तेमाल

इसको लगाने के लिए पतंजलि मेहंदी पाउडर लें और उसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं फिर इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें. बालों पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें फिर शैम्पू से बाल धो लें. आप इसको महीने में कम से कम दो बार लगा सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ