बहुत से लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं ऐसे में बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए वे कई तरह की चीजों को इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता. आप भी अगर इस समस्या से जूझ रहे हैं तो बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की केश कांति हर्बल मेहंदी (बरगंडी) एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है जो बालों को आसानी से रंगने में मदद करता है. इसको बनाने में किसी भी तरह का कोई भी रासायनिक पदार्थ नहीं मिलाया गया है.
केमिकल हेयर कलर बालों को कमजोर बना सकते हैं, स्कैल्प में जलन कर सकते हैं और बालों को रूखा व बेजान कर देते हैं. आजकल लोग महंगे सैलून और अमोनिया वाले कलर की बजाय नेचुरल चीजों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में पतंजलि हर्बल मेहंदी एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प मानी जाती है. ये केश कांति हर्बल मेहंदी (बरगंडी) इसी का एक अच्छा उदाहरण है, जो बालों को नेचुरल रंग देने के साथ-साथ उन्हें पोषण भी देती है.

इसमें पाए जाने वाले तत्व
यह मेहंदी हीना, आंवला, शिकाकाई और मेथी जैसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बनी होती है, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाती हैं. इसमें नीम और कलौंजी जैसे तत्व भी होते हैं, जो स्कैल्प को साफ और हेल्दी रखने में मदद करते हैं.
पतंजलि हर्बल मेहंदी के फायदे
- इससे बालों को नेचुरल बरगंडी रंग और अच्छी चमक मिलती है.
- यह जड़ों को पोषण देकर बालों को मजबूत बनाती है.
- इससे बालों की ग्रोथ में मदद करती है.
- यह स्कैल्प को साफ रखती है और रूसी कम करने में सहायक होती है.
- इसके प्रयोग से बाल मुलायम और सिल्की बनाते हैं.
इस तरह से करें इस्तेमाल
इसको लगाने के लिए पतंजलि मेहंदी पाउडर लें और उसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं फिर इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें. बालों पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें फिर शैम्पू से बाल धो लें. आप इसको महीने में कम से कम दो बार लगा सकते हैं.










