Health Tips: लोगों की बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान की आदत की वजह से उनकी इम्युनिटी कमजोर होने लगती है, जिसके कारण सर्दी-जुकाम, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं जल्दी होने लगती हैं. ऐसे में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का गुड़ से बना च्यवनप्राश आपके शरीर को अंदर से ताकत देने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है और इसमें किसी भी तरह का कोई भी रासायनिक पदार्थ नहीं मिलाया गया है.
ज्यादातर लोग दिनभर की भागदौड़ और काम के तनाव के कारण अपनी सेहत पर ध्यान नहीं रख पाते, जिससे उनके शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी होने लगती है. ऐसे में नियमित रूप से गुड़ वाला च्यवनप्राश खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है. इसे पाचन को बेहतर बनाने और मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों से बचाने में सहायक माना जाता है. आइए जानते हैं इसके गुणों के बारे में.
पतंजलि गुड़ से बने च्यवनप्राश के फायदे
यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है.
इससे शरीर को ताकत और ऊर्जा की प्राप्ती होती है.
यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होता है.
इससे मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी-जुकाम से बचने में सहायता मिलती है.
इसके रोजाना सेवन से शरीर को पोषण मिलता है और कमजोरी दूर होती है.
इसमें पाए जाने वाले मुख्य तत्व
पतंजलि के इस गुड़ से बने च्यवनप्राश में आंवला, गुड़, घी, शहद, पिप्पली, दालचीनी, इलायची और कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां शामिल होती हैं. जिनमें टैनिन, पॉलीफेनॉल, गैलिक एसिड, फ्लेवोनॉयड, सुक्रोज, ग्लूकोज, फ्रक्टोज, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फैटी एसिड, ब्यूटिरिक एसिड, विटामिन A, C, D, E, K ,फ्रक्टोज, ग्लूकोज, एंजाइम, ऑर्गेनिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, पाइपरिन और एल्कलॉइड, सिनेमैल्डिहाइड, यूजेनॉल, सिनेमिक एसिड, सिनियोल, टरपिनिल एसीटेट और लिमोनीन जैसे गुण पाए जाते हैं. ये सभी तत्व शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन को बेहतर करने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं.
इस तरह से करें इस्तेमाल
पतंजलि के इस च्यवनप्राश को रोजाना सुबह और शाम एक-एक चम्मच दूध या गुनगुने पानी के साथ लेना फायदेमंद माना जाता है. इसके नियमित सेवन से शरीर की ताकत बढ़ती है और आप खुद को ज्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करते हैं.
संबंधित खबरें
क्या आप रोज़ के खाने में चाहते हैं तिल की खास खुशबू, भरपूर स्वाद?
49 days agoजब समय हो कम, तब घर पर मिनटों में तैयार करें यह स्वादिष्ट और हल्का नाश्ता
72 days agoबार-बार लगती है भूख? चुनें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह पौष्टिक विकल्प
79 days agoक्या आपकी डाइट में है स्वर्ण बाजरी? जानिए इसके पोषण से भरपूर जबरदस्त फायदे
80 days agoरूखी और बेजान त्वचा से हैं परेशान? जानिए कैसे पाएँ साफ़, दमकती और हेल्दी स्किन
80 days agoगठिया, एसिडिटी, मोटापा या कफ की समस्या ? बाबा रामदेव ने बताया वात, पित्त और कफ को संतुलित करने के घरेलू तरीके
83 days agoबाल झड़ना और डैंड्रफ कर रहे हैं परेशान? अपनाएं यह आयुर्वेदिक हेयर ऑयल
84 days agoक्या आपका साबुन त्वचा को बना रहा है रूखा? जानिए एक क्रीमी विकल्प
84 days agoआपकी इम्यूनिटी कमजोर है? जानिए एक आसान आयुर्वेदिक समाधान
84 days agoगर्मियों में पूरे दिन तरोताज़ा महकना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान तरीका
85 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines